Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीतनराम मांझी ने की अमित शाह से मुलाकात, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अमित शाह से मुलाकात के बाद जीतनराम मांझी ने नीतीश कुमार की तारीफ की. जब मांझी से नीतीश के दिल्ली दौरे को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने कहा, यह उनका मिशन है. वे अलग मिशन पर हैं. वे अच्छी बात कर रहे हैं. वे अच्छे लोगों से अच्छी मुलाकात कर रहे हैं. बता दें कि जीतन राम मांझी की पार्टी नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार में शामिल है, ऐसे में उनकी अमित शाह से मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे है. जीतन राम मांझी बिहार के शराबबंदी कानून पर सवाल उठाते रहे हैं. बार-बार बोलते हैं कि दलित पिछड़ों को इस शराबबंदी कानून के तहत जेल में डाला गया. इतना ही नहीं मांझी ने महागठबंधन में को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनाने की मांग की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि शाह से मुलाकात के बाद मांझी ने यह साफ कर दिया है कि उनकी यह मुलाकात गैरराजनीतिक है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rpf-caught-the-thief-who-stole-the-womans-purse-from-the-train/">जमशेदपुर

: ट्रेन से महिला का पर्स चुराने वाले चोर को आरपीएफ ने पकड़ा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही