Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीतन राम मांझी ने कहा- तेजस्वी को CM नहीं बनाएंगे नीतीश कुमार

Gaya: गया के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने मुझे कहा था कि अब आप अपनी दुकान बंद कीजिए नहीं तो यहां से बाहर जाइए. जिसके बाद ही बेटे ने पार्टी से इस्तीफा दिया. हम लोग अपनी पार्टी का विलय कर जनता के साथ धोखा नहीं करना चाहते थे. इसलिए `हम` पार्टी महागठबंधन से बाहर हो गई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री कभी नहीं बनाएंगे. वो बस अपने फायदे के लिए तेजस्वी यादव का इस्तमाल कर रहे.

अच्छा हुआ अलग हो गए मांझी- नीतीश कुमार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/Untitled-1-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं नीतीश कुमार ने मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद कहा कि अच्छा हुआ मांझी हमसे अलग हो गए. वो बीजेपी नेताओं से मिलने जा रहे थे. विपक्षी दलों की बैठक होनी है. मीटिंग में अगर मांझी होते तो अंदर की बात बीजेपी को बता देते. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि जीतन राम मांझी से मैंने कहा था कि जेडीयू में मर्ज हो जाएं. लेकिन वो इसके लिए तैयार नहीं थे. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/200-bottles-water-were-ordered-for-lawyers-65-missing-no-one-knows-who-took-them/">झारखंड

हाईकोर्ट : वकीलों के लिए मंगाई गई थी पानी की 200 बोतलें, 65 गायब, कौन ले गया किसी को पता नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही