Search

 
 
 

सगाई टूटने की अफवाहों पर जिया शंकर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- इसमें जरा भी सच्चाई नहीं...

Lagatar Desk : जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते को लेकर चल रही बातें और दावे उनकी तरफ से शेयर की गई बातों से बहुत आगे बढ़ चुके हैं, और उनमें कोई सच्चाई नहीं है.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : बिग बॉस फेम एक्ट्रेस जिया शंकर और उनके मंगेतर करण धनक की ब्रेकअप और सगाई टूटने अटकलें तेज थी.अब इस पूरे मामले में एक्ट्रेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

 

जिया इंस्टा पोस्ट

ब्रेकअप की अफवाहों को बताया बेबुनियाद

जिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर स्पष्ट किया कि उनके रिश्ते को लेकर चल रही बातें और दावे उनकी तरफ से शेयर की गई बातों से बहुत आगे बढ़ चुके हैं, और उनमें कोई सच्चाई नहीं है.  साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-हम सबसे अच्छे दोस्त हैं और आखिर में बस यही उम्मीद करते हैं कि हम इसे समझ लें और इस जिंदगी में साथ आगे बढ़ें. अब से मैं अपने सोशल मीडिया पर जो कुछ भी शेयर करूंगी, उसमें ज्यादा सतर्क रहूंगी, ताकि किसी भी तरह की सोच या बेबुनियाद अफवाहों के लिए कोई जगह न बचे.

 

लेकिन, मेरे मंगेतर या हमारे रिश्ते के बारे में जो कुछ भी कहा गया है, उसमें जरा भी सच्चाई नहीं है. चलो अब प्यार और करुणा के साथ आगे बढ़ते हैं. क्या हम ऐसा कर सकते हैं? मैं दुआ करती हूं कि आप सभी को मोहब्बत मिले और जिंदगी में सुकून मिले. उम्मीद है कि आपको वह प्यार मिले, जो आपके लिए एकदम सही हो.

 

दरअसल, एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों ब्रेकअप, धोखे और इमोशनल दर्द से जुड़ी पोस्ट और रील्स शेयर कीं. इस बीच उन्होंने अपने मंगेतर करण धनक को भी इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया, जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप के कयास लगने लगे.सफाई देने के बाद जिया ने करण धनक को इंस्टाग्राम पर दोबारा फॉलो कर लिया है

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही