Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कांड्रा लावाडीह की रहने वाली थी गम्हरिया सड़क हादसे में मृत महिला

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया टोलब्रिज के पास मंगलवार को सड़क हादसे में मृत महिला की पहचान बुधवार को परिवार के लोगों ने कर ली है. महिला कांड्रा नीमडीह के लावाडीह की रहने वाली थी. उसका नाम चुड़ामनी महतो (27) है. मंगलवार को वह अपनी बहन से मिलने के लिए गम्हरिया गयी हुई थी. इस दौरान लौटने के क्रम में ही हादसा हो गया था. इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-old-man-hanged-in-beldih-basti-died-in-hospital/">आदित्यपुर

:  बेल्डीह बस्ती में वृद्ध ने लगाई फांसी, अस्पताल में मौत

पैदल ही जा रही थी कांड्रा

पति तपन महतो के अनुसार उसकी पत्नी चुड़ामनी महतो पैदल ही गम्हरिया गयी थी और वापस लौटते समय भी पैदल ही जा रही थी. इस बीच ही वह टोलब्रिज के पास एक ट्रक की चपेट में आ गयी थी. घटना के बाद वहां के लोगों ने ट्रक को रोक दिया था और चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था. चुड़ामनी की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें:चांडिल">https://lagatar.in/chandil-due-to-financial-constraints-attempted-suicide-by-drinking-pesticide/">चांडिल

: आर्थिक तंगी से कीटनाशक पीकर किया आत्महत्या का प्रयास
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही