alt="" width="600" height="400" /> दरअसल मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने कोयला लोड दो ट्रकों में आग लगा दी थी. घटना के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी छोड़ा था. पर्चा जेजेएमपी सबजोनल कमांडर विक्रमजी के नाम से था. पर्चा के माध्यम से कोयला कारोबार तथा अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को धमकी दी गई थी. अपराधियों के द्वारा इस दौरान फायरिंग भी की गई थी. अपराधियों ने पर्चा में अपना मोबाइल नंबर भी लिख रखा था. इस घटना में जेजेएमपी नक्सली संगठन का नाम आने पर बुधवार को संगठन प्रवक्ता कर्मवीर ने प्रेस रिलीज जारी कर घटना में संगठन का हाथ होने से पूरी तरह इनकार किया है. विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है, कि कुछ लोग संगठन को बदनाम करने के लिए इस प्रकार की साजिश रच रहे हैं. संगठन में विक्रम जी के नाम से जो पर्चा छोड़ा गया है, वह पूरी तरह फर्जी है. कर्मवीर ने विज्ञप्ति के माध्यम से यह भी अपील किया कि प्रशासन पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें और घटना में जो भी दोषी हो उसे सजा दिलवाएं. दरअसल लातेहार के कोलियरी एरिया में रंगदारी वसूलने के लिए कई प्रकार के अपराधी सक्रिय रहते हैं. अपना दहशत बनाने के लिए अपराधियों के द्वारा विभिन्न नक्सली संगठनों के नाम का भी उपयोग किया जाता है. इधर जेजेएमपी के द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने से साफ इंकार किए जाने के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर क्षेत्र में कौन सा नया अपराधी संगठन सक्रिय हो गया है. इसे भी पढ़ें - जीत">https://lagatar.in/amidst-victory-celebrations-donald-trump-said-america-is-going-to-be-great-again/">जीत
के जश्न के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका एक बार फिर से महान बनने जा रहा है [wpse_comments_template]
Leave a Comment