Ranchi: जेजेएमपी उग्रवादी संगठन ने लातेहार और पलामू के ठेकेदार से 30 प्रतिशत लेस में टेंडर नहीं डालने की अपील की है. मालूम हो कि इससे संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जेजेएमपी उग्रवादी संगठन कर्मवीर के द्वारा जारी की गयी है. इस विज्ञप्ति में कहा गया है कि लातेहार और पलामू के सभी ठेकेदार साथियों से अपील है कि आप सभी साथी ठेकेदार 30 प्रतिशत लेस में टेंडर ना डालें. और सभी लोग मिलकर बहिष्कार करे. जो पहले 10 प्रतिशत लेस टेंडर डाल रहे थे. उसको भी वापस करने की मांग करें.
जेजेएमपी उग्रवादी संगठन की ठेकेदारों से अपील: 30 प्रतिशत लेस में ना डाले टेंडर
Last Updated: Oct 28, 2020 12:00 AM (IST)