Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JJMP उग्रवादी संगठन ने अपने पूर्व सदस्य की पत्नी और बेटी की गोली मारकर की हत्या

Advertisement
Advertisement
Gumla :चैनपुर थाना क्षेत्र के जनवल गांव के कंचन मोड़ के पास जेजेएमपी उग्रवादी संगठन ने अपने पूर्व सदस्य की पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना  सोमवार देर रात की है . बताया जा रहा है कि गोली बारी की इस घटना में अमरजीत बच निकल गया है. पुलिस उसकी  खोज कर रही है. घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें - क्रिप्टो">https://lagatar.in/crypto-market-cap-reaches-2-23-trillion-terra-jumps-10-cardano-returns-30-76-percent-in-one-week/">क्रिप्टो

का मार्केट कैप 2.23 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा, Terra 10 फीसदी उछला, एक सप्ताह में Cardano ने दिया 30.76 फीसदी रिटर्न

जेजेएमपी के निशाने पर था अमरजीत

जानकारी के मुताबिक अमरजीत लकड़ा ऊर्फ अशोक चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल गांव का रहने वाला है. वह जेजेएमपी संगठन का उग्रवादी रहा है. अक्टूबर 2021 में उसने घाघरा थाना क्षेत्र में अपने कुछ साथियों के साथ मिल कर जेजेएमपी के कमांडर सुकरा उरांव की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद हथियार और लेवी की बड़ी राशि लेकर फरार हो गया था. उसी समय से वह जेजेएमपी के निशाने पर था. इसे भी पढ़ें - तेजस्वी">https://lagatar.in/tejashwi-yadavs-attack-on-the-central-government-said-those-who-used-to-feel-inflation-are-witches-now-mehboob-and-bhaujai-are-feeling/">तेजस्वी

यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- जिन्हें मंहगाई लगती थी डायन, अब लग रही महबूब और भौजाई

घात लगाए बैठे उग्रवादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

अमरजीत सोमवार की रात बाइक से अपनी पत्नी नीति कुजूर और दो बच्चों को लेकर घर लौट रहा था. इसी दौरान पहले से जनावल कंचन मोड़ के समीप घात लगाए बैठे जेजेएमपी के उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मौके पर ही अमरजीत की पत्नी और तीन साल के बच्चे की मौत हो गई, वहीं, गोलीबारी में अमरजीत भी गम्भीर रूप से घायल हो गया. बावजूद इसके वह भाग निकला.अमरजीत का पांच साल का एक बेटा रातभर घटनास्थल पर ही शव के पास रहा. इसे भी पढ़ें - यूक्रेन">https://lagatar.in/news-of-chemical-attack-on-russian-billionaire-who-came-to-talk-about-peace-in-ukraine/">यूक्रेन

में शांति की बात करने आये रूसी अरबपति पर केमिकल अटैक की खबर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही