Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेजेएमपी उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार

Ramgarh : रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के ग्राम लोवाडीह स्थित आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने बीती देर रात छापेमारी कर दो आरोपी बिनोद गंझू व मुनेश्वर उरांव को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, एक पिस्तौल, छह बुलेट, दो मोबाइल बरामद किया है. एसपी पीयुष पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़े गये अपराधियों को ऐसा लगता था कि मनोज मुंडा ठेकेदारी गिट्टी पत्थर में अच्छा पैसा कमा रहा है और जेजेएमपी उग्रवादी संगठन को पैसा शेयर नहीं कर रहा, जिस कारण लेवी को लेकर हत्या की गई. पकड़े गए सभी आरोपी जेजेएमपी उग्रवादी संगठन से जुड़े हैं. इसे भी पढ़ें :  दो">https://lagatar.in/investigation-report-has-to-be-given-to-dc-on-the-death-of-two-prisoners-yet-not-received-from-the-judicial-magistrate/">दो

कैदियों की मौत पर डीसी को देनी है जांच रिपोर्ट, न्यायिक दंडाधिकारी की ओर से अब तक नहीं मिली
बता दें कि एसपी के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया था. गठित टीम एसडीपीओ बीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. टीम में बरकाकाना ओपी प्रभारी शशि प्रकाश, भदानीनगर प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल और पुलिस जवान शामिल थे. ज्ञात हो कि जिले में एक के बाद एक आपराधिक घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था. अपराधियों की गिरफ्तारी से लोगों ने राहत की सांस ली है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/25rc_m_201_25022023_1.jpg"

alt="" width="1200" height="540" /> इसे भी पढ़ें :  शहरी">https://lagatar.in/it-will-take-time-to-regularize-7-lakh-illegal-buildings-of-urban-bodies/">शहरी

निकायों के 7 लाख अवैध भवनों को नियमित होने में अभी लगेगा टाइम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही