Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर कमलेश सिंह ने किया सरेंडर

Advertisement
Advertisement

पुलिस व सीआरपीएफ के लगातार छापेमारी अभियान से कमजोर हुआ नक्सली संगठन

Ashish Tagore Latehar : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर कमलेश सिंह उर्फ मुकेश उर्फ नाना (35) ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है. झारखंड सरकार के आत्म समर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व सीआरपीएफ के 11वीं बटालियन के कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी के समक्ष पुलिस मुख्यालय, लातेहार में सरेंडर किया. वह जिले के छिपादोहर थाना के लात ग्राम का रहने वाला है. पुलिस अधिकारियों ने कमलेश सिंह को बुके और माला पहना कर समाज के मुख्य धारा में आने के लिए बधाई दी. सरेंडर के समय कमलेश की पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी मौजूद थी. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-returns-to-ranchi-from-delhi-discussion-is-hot/">सीएम

हेमंत सोरेन दिल्ली से रांची लौटे, चर्चा का बाजार गर्म

2008 में भाकपा माओवादी में हुआ था शामिल

कमलेश ने पुलिस को बताया कि वह साल 2008 में भाजपा माओवादी के बादल के दस्ते में शामिल हुआ था. इसके बाद 2010 में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के दस्ते में शामिल हुआ. माओवादियों के दस्ते में रहकर वह कई कांडों में शामिल रहा था. उसने बताया कि मनिका थाना के डोकीं में साल 2011 में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में वह शामिल था. 2012 में पलामू के सतबरवा थाना के मानासूति जंगल में हुए मुठभेड़ में भी वह शामिल था. उसने बताया कि साल 2014 में मनिका थाना क्षेत्र के बेंदी जंगल में पुलिस के साथ जेजेएमपी की मुठभेड़ हुई थी. इसमें दो उग्रवादी मारे गए थे. उसमें भी वह शामिल था. 2020 में बारेसाढ थाना के पहाड़कोचा में हुई मुठभेड़ में भी वह शामिल था. वह 2013 में जेजेएमपी उग्रवादी का सब जोनल कमांडर बना था. कमलेश ने कहा कि पुलिस व सीआरपीएफ के द्वारा चलाये जा रहे लगातार छापामारी अभियान में संगठन कमजोर हुआ है. कमलेश पर बारेसांढ़ थाना में कांड संख्या 01-2020 दर्ज है.

अन्य उग्रवादी भी सरेंडर कर दें : एसपी

पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने सभी उग्रवादी संगठनों के उग्रवादियों से सरेंडर कर सरकार के आत्मसमपर्ण व पुर्नवास नीति का लाभ लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरेंडर नहीं करने पर पुलिस की गोली उन्हें अपना शिकार बनायेगी. कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि उग्रवादियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और इसमें सफलता मिल रही है. मौके पर सीआरपीएफ 214 बटालियन के द्वितीय कमांडेंट विनोद कुमार कनौजिया, एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा व बारेसाढ थाना प्रभारी रंजीत यादव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/explosion-in-aluminum-smelting-factory-in-hazaribagh-two-workers-killed/">हजारीबाग

में एल्युमिनियम गलाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट, दो मजदूर की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही