Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेजेएमपी का फरमान : आज रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेगा पलामू प्रमंडल समेत जिले की तीन खबरें

Advertisement
Advertisement
Medininagar : जेजेएमपी नक्सली संगठन के प्रवक्ता कर्मवीर जी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लातेहार पुलिस पर कई आरोप लगाए हैं. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस ने सुशील उरांव उर्फ बीरबल उरांव को एक सितंबर को मनिका थाना क्षेत्र के मनधनिया गांव से गिरफ्तार किया था. सुशील के साथ पुलिस अमरेश उरांव को भी गिरफ्तार की है. लेकिन 46 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं की है. इसके विरोध में जेजेएमपी 17 अक्टूबर की रात 12:00 के बाद से एक दिवसीय पलामू प्रमंडल बंद की घोषणा करता है. विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यदि सुशील उरांव को 24 घंटे के अंदर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं किया जाता है तो अनिश्चितकाल के लिए पलामू प्रमंडल को बंद किया जाएगा. कर्मबीर जी ने कहा है कि बंद के दौरान आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा गया है. प्रेस वाहन, स्कूल वाहन, दूध वाहन, एंबुलेंस आदि को बंद से मुक्त रखा गया है. मगर इस दौरान अन्य वाहनों का परिचालन और दुकानों को बंद रखने को कहा है. इसको लेकर पलामू प्रमंडल की पुलिस अलर्ट मोड में है.

बीडीओ ने जागरुकता रथ को किया रवाना

नीलांबर पीतांबरपुर : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सौजन्य से अग्रगति संस्था के द्वारा चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के जागरुकता रथ को प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू ने प्रखंड कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन शोषण, बाल मजदूरी के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करेगा. रथ रवानगी में अजय कुमार, सरयू राम अनिल कुमार निशा सिंह आदि लोग उपस्थित थे.

गुमला महिला थाना की पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के धावाडीह पंचायत के अधमनिया गांव में रहनेवाले देव कुमार सिंह, पिता स्व. बहादुर सिंह के घर पर गुमला महिला थाना की पुलिस ने इस्तेहार चिपकाया है. गुमला पुलिस ने लेस्लीगंज थाना की पुलिस के सहयोग से देव कुमार सिंह और उसकी मां तेजमनी देवी के नाम का इश्तेहार चिपकाया है.दोनों के खिलाफ गुमला महिला थाना में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज है. इस संबंध में गुमला महिला थाना के एसआई एमडी मोबिन ने बताया गुमला कोर्ट द्वारा आरोपी को कई नोटिस जारी किया है. परंतु न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ. उक्त आरोपी के घर पर छापेमारी भी की गई, मगर फरार हैं. इश्तेहार के माध्यम से न्यायालय में समर्पण करने का आदेश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-6-students-of-mount-egmount-school-drowned-in-lotwa-dam-one-survived-four-bodies-recovered/">हजारीबाग

: माउंट एग्माउंट स्कूल के 6 छात्र लोटवा डैम में डूबे, पांच शव बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही