New Delhi : खबर है कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज पूरे मंत्री परिषद के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है. भाजपा और जननायक जनता पार्टी (JJP) का गठबंधन टूटने के कगार पर है.जानकारी के अनुसार उन्होंने पहले चंडीगढ़ के हरियाणा निवास में भाजपा और निर्दलीय विधायकों के साथ बैठक की. उसके बाद राजभवन जाकर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय इस्तीफा सौंप दिया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल
खबरों के लिए यहां क्लिक करें
खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भाजपा के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं
राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन में लोकसभा चुनाव से पहले सीट बंटवारे को लेकर दरार पैदा होने की अटकलों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है. वर्तमान में, 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 41 विधायक और जजपा के 10 विधायक हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन को सात में से छह निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 30 विधायक हैं और इंडियन नेशनल लोकदल तथा हरियाणा लोकहित पार्टी के पास एक-एक सीट है.#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
CM Khattar and his cabinet submitted their resignations to state Governor Bandaru Dattatreya. pic.twitter.com/UaGDECkk5L">https://t.co/UaGDECkk5L">pic.twitter.com/UaGDECkk5L
| BJP leader Manohar Lal Khattar leaves from Raj Bhavan in Chandigarh after resigning as CM of Haryana
— ANI (@ANI) March">https://twitter.com/ANI/status/1767436977870147904?ref_src=twsrc%5Etfw">March
12, 2024
Leave a Comment