https://twitter.com/ANI/status/1854749347059319057
J&K विस सत्र : आर्टिकल 370 को लेकर हंगामा जारी, विधायकों के बीच धक्का-मुक्की, खुर्शीद को घसीटते ले गये मार्शल
Shrinagar : जम्मू-कश्मीर में चार नवंबर से विधानसभा सत्र चल रहा है. सत्र के तीसरे दिन यानी 6 नवंबर को विधानसभा से राज्य के स्पेशल स्टेटस आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने का प्रस्ताव पास हो गया. इस प्रस्ताव को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने विधानसभा में पेश किया था. इसके बाद से विधानसभा सत्र में बीजेपी विधायक इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं. आज शुक्रवार को भी विधायकों ने विधानसभा में खूब हो-हंगामा किया. सत्र शुरू होते ही बीजेपी विधायक खड़े हो गये और पीडीपी व स्पीकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे. एक तरफ जहां कुपवाड़ा से पीडीपी विधायक ने अनुच्छेद 370 की बहाली को लेकर बैनर लहराया. वहीं दूसरी तरफ अवामी इत्तेहाद पार्टी के विधायक खुर्शीद अहमद शेख ने पीडीपी के खिलाफ नारेबाजी की. वहीं भाजपा विधायकों ने `भारत माता की जय` के नारे लगाये. सदन में हंगामा इतना बढ़ गया कि विधायक हाथापाई और धक्का-मुक्की पर उतर आये. एक विधायक तो टेबल पर ही चढ़ गये. हंगामा बढ़ता देख मार्शल ने खुर्शीद अहमद को घसीटते हुए सदन के बाहर ले गये. वहीं कुछ बीजेपी विधायकों को भी सदन से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद सभी भाजपा नेता वॉकआउट कर गये. https://twitter.com/ANI/status/1854745152306520275
https://twitter.com/ANI/status/1854749347059319057
https://twitter.com/ANI/status/1854749347059319057
Leave a Comment