Search

 
 
 

J&k : किश्तवाड़ में दो लापता SPO के शव मिले, शरीर पर गोली के निशान, आतंकियों की तलाश तेज...

Lagatar Desk :  जानकारी के मुताबिक, SPO बाबी चंद और रशपाल कुमार बुधवार को अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दच्छन इलाके से दोनों अचानक लापता हो गए थे.काफी देर तक उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले.
 
सर्च ऑपरेशन शुरू

Lagatar Desk :  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दच्छन इलाके के जंगलों से गुरुवार को दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव बरामद किए गए. दोनों बुधवार से लापता थे. SPO बाबी चंद और रशपाल कुमार के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने अपहरण के बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी है.

 

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और आतंकियों की तलाश में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बता दें कि किश्तवाड़ जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग में स्थित एक पहाड़ी जिला है. यहां के कई इलाके घने जंगलों और ऊंचे पहाड़ों से घिरे हुए हैं. दच्छन भी इसी जिले का एक दुर्गम इलाका है. 

 

 

बुधवार को अचानक हो गए थे लापता

जानकारी के मुताबिक, SPO बाबी चंद और रशपाल कुमार बुधवार को अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की एक चौकी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान दच्छन इलाके से दोनों अचानक लापता हो गए थे.काफी देर तक उनके मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों के फोन बंद मिले.

 

अगले दिन जंगल में मिले दोनों के शव

इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों ने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया. इस अभियान में ड्रोन और खोजी कुत्तों की भी मदद ली गई. तलाशी के दौरान गुरुवार को दोनों के शव जंगल में मिले. बताया जा रहा है कि जहां से दोनों लापता हुए थे, उससे करीब दो किलोमीटर दूर शव बरामद हुए हैं. 

 

गोली मारकर हत्या की आशंका

सूत्रों के अनुसार, दोनों SPO के शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले हैं. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने अपहरण के बाद दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी. दोनों के शव मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी है. जंगलों और दुर्गम पहाड़ी रास्तों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं. फिलहाल सुरक्षा बल इलाके में तलाशी अभियान चला रहे हैं, ताकि इस वारदात में शामिल आतंकियों का पता लगाया जा सके. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही