Search

 
 
 

J&K : रामगढ़ बॉर्डर पर BSF ने पाकिस्तानी स्मगलर को मार गिराया, 4 किलो ड्रग्स बरामद

 
Samba/Jammu :  सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रग्स स्मगलिंग  की कोशिश को नाकाम किया है.  जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के रामगढ़ बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. स्मगलर के पास से चार किलोग्राम ड्रग्स भी बरामद किया गया है. संदिग्ध की पहचान की जा रही है. साथ ही इलाके में सर्च अभियन भी जारी है.  बीएसएफ के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी है. (पढ़ें, अमन">https://lagatar.in/ats-raids-109-locations-of-five-criminal-gangs-including-aman-srivastava-aman-sahu/">अमन

श्रीवास्तव, अमन साहू समेत पांच आपराधिक गिरोह के 109 ठिकानों पर ATS की छापेमारी,10 गिरफ्तार)

रामगढ़ सीमा से घुसपैठ की कर रहा था कोशिश

जम्मू में प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया. जो रामगढ़ सीमा क्षेत्र के जरिए ड्रग्स स्मगलिंग की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा कि घुसपैठिए के शव के पास संदिग्ध मादक पदार्थ के एक-एक किलोग्राम के चार पैकेट भी मिले हैं. इससे पहले सोमवार देर रात रामगढ़ सेक्टर में एसएम पुरा चौकी के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गयी थी. चेतावनी देने के बावजूद संदिग्ध घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. ऐसे में सुरक्षाबलों ने उस पर फायरिंग की. इसे भी पढ़ें : ‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-investigation-children-waiting-books-gathering-dust-in-the-project/">‘शुभम

संदेश’ पड़ताल : बच्चे कर रहे इंतजार, परियोजना में धूल फांक रहीं किताबें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही