Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू कश्मीर : सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

J&K :   पुलवामा के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है. हालांकि अभी तक उस आतंकी का शव बरामद नहीं हुआ है. अभी भी अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. कश्मीर जोन पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. (पढ़ें, पलामू">https://lagatar.in/palamu-hyenas-death-by-getting-trapped-in-hunters-trap-fir-registered-against-unknown-people/">पलामू

: शिकारियों की जाल में फंस कर लकड़बग्घे की मौत, अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज)

आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर कर दी थी हत्या 

बता दें कि इससे पहले 26 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. कश्मीर जोन की पुलिस अधिकारी ने घटना की जानकारी दी थी. संजय शर्मा जब स्थानीय बाजार जा रहे थे, तभी आंतकवादियों ने उनपर हमला किया था. घटना के बाद शर्मा को अस्पताल ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया था. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-blast-in-valsads-petrochemical-company-two-killed-two-injured/">गुजरात

: वलसाड के पेट्रो केमिकल कंपनी में ब्लास्ट, दो की मौत, दो घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही