Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

J&K : पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना, सेना और पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

Shrinagar :  जम्मू कश्मीर के पुंछ में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस अलर्ट मोड पर है. सुरक्षा बलों ने बुधवार सुबह इलाके में घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चला रही है. शहर के दो स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों ने पुंछ कस्बे में सशस्त्र लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखी थीं. इसकी सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने पुंछ के खाखा नवां, पुरानी पुंछ और जरनली मोहल्ला में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया. (पढ़ें, घटा">https://lagatar.in/decreased-grade-pay-increased-tension/">घटा

ग्रेड पे, बढ़ा टेंशन)

20 अप्रैल को आतंकवादी हमले में मारे गये थे पांच जवान

बता दें कि बीते 20 अप्रैल को भट्टा धुरियां में आतंकवादी हमले में पांच जवानों मारे गये थे. इसके बाद से ही सुरक्षा बल वहां सतर्कता बरत रहे हैं. सुरक्षा बल पड़ोसी जिले राजौरी के कांडी वनक्षेत्र में ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ भी चला रहे हैं. लेकिन अभी तक न तो घायल आतंकी का कोई सुराग मिल पाया है और ना ही जंगल में छिपे अन्य आतंकियों का कोई पता चल पाया है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-chief-minister-nitish-kumar-will-meet-hemant-soren-today-cm-had-met-naveen-patnaik-on-may-9/">बिहार

के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे हेमंत सोरेन से मुलाकात, 9 मई को नवीन पटनायक से CM ने की थी मुलाकात
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही