Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जम्मू-कश्मीर : एलजी मनोज सिन्हा ने 8वीं शताब्दी के मार्तंड सूर्य मंदिर में पूजा की, ASI ने एतराज किया

Advertisement
Advertisement
J&K: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा सोमवार को अनंतनाग के मट्टन में आठवीं शताब्दी के मार्तंड सूर्य मंदिर के खंडहरों में पूजा-अर्चना करने पर आपत्ति जताई है. खबर है कि उपराज्यपाल द्वारा वहां पूजा किये जाने के एक दिन बाद विवाद शुरू हो गया है. द इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सोमवार को जिला प्रशासन से इस संबंध में चिंता व्यक्त की है.

एएसआई ने प्रशासन से कहा, यह नियमों का उल्लंघन है

सूत्रों ने जानकारी दीकि एएसआई (संरक्षित स्मारक का संरक्षक) ने प्रशासन से कहा कि यह नियमों का उल्लंघन है. हालांकि एएसआई ने औपचारिक रूप से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. बता दें कि एएसआई, जो संस्कृति मंत्रालय के तहत कार्य करती है, ने बताया कि परिसर में एक धार्मिक समारोह आयोजित करने के लिए उनसे कोई पूर्व में अनुमति नहीं ली गयी थी. प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इस तरह का उल्लंघन दोहराया न जाये. एएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि एएसआई द्वारा संरक्षित स्थलों पर प्रार्थना की अनुमति तभी दी जाती है, जब एजेंसी ने कार्यभार संभाला हो. वहीं इस मामले पर बात करने के लिए अनंतनाग के कमिश्नर पीयूष सिंगला ने द इंडियन एक्सप्रेस के फोन और टेक्स्ट मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया. इसे भी पढ़ें :  IAS">https://lagatar.in/interrogation-of-ias-pooja-singhal-begins-husband-abhishek-jha-and-ca-suman-kumar-also-present-in-ed-office/">IAS

पूजा सिंघल से पूछताछ शुरू, पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार भी ईडी ऑफिस में मौजूद

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया

जान लें कि मंदिर में दर्शन करने के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, मार्तंड सूर्य मंदिर, मट्टन, अनंतनाग में शुभ नवग्रह अष्टमंगलम पूजा में भाग लिया. ईश्वरीय वातावरण में वास्तव में एक दिव्य अनुभव है. सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व के प्राचीन स्थलों की रक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्हें जीवंत केंद्रों में बदलना जो हमें धार्मिकता के मार्ग पर ले जाएंगे और इस खूबसूरत भूमि को शांति, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद देंगे.

लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट कर लिखा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और लोकसभा सांसद मनीष तिवारी ने ट्वीट कर लिखा, कश्मीरी पंडित समुदाय के सदस्यों को जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग में मार्तंड सूर्य मंदिर के खंडहर में पूजा करते हुए देखकर खुशी हुई. नवग्रह अष्टमंगलम पूजा भारतीय समन्वयवाद और बहुलवाद का एक शक्तिशाली संदेश देती है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-will-go-to-udaipur-by-train-with-congress-leaders-an-exercise-to-present-the-image-of-the-common-man-from-chintan-shivir-13/">राहुल

गांधी कांग्रेसी नेताओं के साथ ट्रेन से उदयपुर जायेंगे, आम आदमी की छवि पेश करने की कवायद, चिंतन शिविर 13 से
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही