Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

J&K : पुंछ में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, 10 किलो IED, एक AK-56 के साथ तीन गिरफ्तार

J&K : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है. एलओसी के नजदीक सीमा पर 10 किलो आईईडी, एक AK-56 के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार हुए तीनों आतंकी एलओसी पर करमाड़ा सेक्टर में भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे. सेना की कार्रवाई में तीनों आतंकी घायल भी हुए हैं. सेना का एक जवान की भी घायल होने की सूचना है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमारा गांव के मोहम्मद फारूक (26), मोहम्मद रियाज (23) और मोहम्मद जुबैर (22) के रूप में हुई है. अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/public-servants-of-latehar-participated-in-nyay-yatra-organized-in-ranchi/">लातेहार

के जनसेवकों ने रांची में आयोजित न्याय यात्रा में लिया भाग)

गोलीबारी में सेना का एक जवान और गिरफ्तार आरोपी घायल 

अधिकारियों ने बताया कि गुलपुर सेक्टर के करमारा गांव में सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए आज सुबह-सुबह गोलीबारी की. इस गोलीबारी में सेना का एक जवान और गिरफ्तार आरोपी घायल हो गया. मोहम्मद फारूक के पैर में गोली लगी है. पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षाबलों ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये लोगों के पास से  एक एके राइफल, दो पिस्तौल, छह ग्रेनेड, प्रेशर कुकर में रखा एक आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) और संदिग्ध हेरोइन के 20 पैकेट मिले हैं. सेना के जवान इलाके में सर्च अभियान चला रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-violent-collision-between-auto-and-bike-two-bike-riders-died/">गुमला

: ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर, बाइक सवार दो लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही