Search

 
 
 

J&K : NIA ने हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बशीर अहमद की संपत्ति कुर्क की

 
J&K :  जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. यहां आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले आतंकियों की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है. इसी क्रम में एनआईए ने रविवार को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने कुपवाड़ा में यूएपीए स्वीकृत आतंकवादी बशीर अहमद की 1.5 कनाल (लगभग 1000 गज) से अधिक संपत्ति कुर्क की है. यह कार्रवाई UAPA एक्ट के तहत की गयी है. (पढ़ें, उत्तरकाशी">https://lagatar.in/the-earth-shook-4-times-late-night-in-uttarkashi-people-came-out-of-their-homes/">उत्तरकाशी

में देर रात 4 बार डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग, पूरी रात सड़कों पर गुजारी)

20 फरवरी को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर कर दी थी हत्या

बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बशीर अहमद पीर उर्फ ​​इम्तियाज आलम को 20 फरवरी को रावलपिंडी में एक दुकान के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने मौत के घाट उतार दिया था. बशीर अहमद पीर उत्तरी कश्मीर जिले के क्रालपोरा के बाबरपोरा इलाके का रहने वाला था. बशीर कश्मीर में आतंकवाद के लिए युवाओं को जुटाने और उन्हें हथियार और गोला-बारूद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका था. बशीर पीओके से आतंकी शिविरों और लॉन्च पैड्स का समन्वय कर रहा था और लेपा सेक्टर में लंबे समय से सक्रिय था. इसे भी पढ़ें : मेघालय">https://lagatar.in/oath-taking-in-meghalaya-and-nagaland-on-march-7-and-tripura-on-march-8-modi-will-also-attend/">मेघालय

व नगालैंड में 7 और त्रिपुरा में 8 मार्च को शपथ ग्रहण, मोदी भी होंगे शामिल

लगातार 3 दिन में एनआईए की तीन बड़ी कार्रवाई

एनआईए ने 3 मार्च को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में `द रेजिस्टेंस फ्रंट` (TRF) के आतंकी बासित अहमद रेशी की एक संपत्ति कुर्क की थी. UAPA के तहत आतंकवादी घोषित बासित अहमद रेशी इस समय पाकिस्तान में छुपा बैठा है. बासित अहमद रेशी वहीं से कश्मीर घाटी में भारत-विरोधी गतिविधियां संचालित कर रहा है. वहीं 2 मार्च को एनआईए ने अल-उमर मुजाहिदीन के संस्थापक और मुख्य कमांडर मुश्ताक जरगर उर्फ लट्राम की श्रीनगर स्थित संपत्ति को सील कर दिया था. इसे भी पढ़ें : मेडिका">https://lagatar.in/workshop-at-medica-hospital-discussion-on-how-to-treat-serious-patients/">मेडिका

अस्पताल में कार्यशालाः ‘गंभीर मरीजों का कैसे करें इलाज’ पर चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही