Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

J&K : कुपवाड़ा के माछिल व तंगधार एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, राजौरी में मुठभेड जारी

ShriNagar :  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना ने एलओसी पर आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. सुरक्षाबलों में दो अलग-अलग अभियानों में तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है. जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा के माछिल में दो आतंकियों को मार गिराया है. जबकि तंगधार में एक आतंकी को ढेर किया गया है. वहीं दोनों इलाकों में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी है. सेना ने गुरुवार को यह जानकारी दी. https://twitter.com/PTI_News/status/1829008926131585298

घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान शुरू किया

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि घुसपैठ के संभावित प्रयासों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार को मच्छल और तंगधार इलाकों में अभियान शुरू किया गया था. भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के मच्छल क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया था. खराब मौसम के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गयींं और सैनिकों ने गोलीबारी की. इस गोलीबारी में संभवत: दो आतंकवादी मारे गये हैं. वहीं तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक अभियान के दौरान एक और आतंकवादी मारा गया है. अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों अभियान जारी थे. https://twitter.com/ChinarcorpsIA/status/1828989738952581510

https://twitter.com/ChinarcorpsIA/status/1828990689897857336

राजौरी में भी सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

उधर राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.  सुरक्षाबलों ने 28 अगस्त को साढ़े 9 बजे खीरी मोहरा लाठी गांव और दंथल इलाके में एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था. तलाशी अभियान के दौरान लगभग 11 बजकर 45 मिनट में आतंकियों से संपर्क स्थापित हुआ. इसके बाद खीरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई. https://twitter.com/ANI/status/1828983580678107280

https://twitter.com/AHindinews/status/1829025766526320669

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही