Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल में JLKM ने किया अपनी सभी जिला, प्रखंड व पंचायत समितियां भंग

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने पश्चिम बंगाल में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है.
 

Ranchi: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने पश्चिम बंगाल में अपने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने 29 जून को आधिकारिक आदेश जारी कर राज्य की सभी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर की समितियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है.

 

 

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी पत्रांक संख्या JLKM/CP/70/26 में कहा गया है कि यह फैसला संगठन के पुनर्गठन और उसे पहले से अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए लिया गया है.आदेश के अनुसार, पश्चिम बंगाल की सभी पहले से बनी जिला, प्रखंड और पंचायत स्तरीय समितियां अगले आदेश तक निरस्त रहेंगी. नई संगठनात्मक व्यवस्था लागू होने तक यही आदेश प्रभावी रहेगा.

 

जयराम कुमार महतो ने पश्चिम बंगाल के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे पार्टी के अगले निर्देशों का अनुशासन के साथ पालन करें. उन्होंने कहा कि संगठन के पुनर्गठन की इस प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ता सक्रिय सहयोग दें, ताकि पार्टी को और मजबूत बनाया जा सके.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही