Search

 
 
 

चतरा: सड़क हादसे में जेएलकेएम के जिला उपाध्यक्ष की मौत

 
Chatra: चतरा-सिमरिया पथ स्थित सीमा पंचायत के बिराजपुर गेट के समीप गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में जेएलकेएम (जेबीकेएसएस) जिला उपाध्यक्ष की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक नीतीश पासवान सदर थाना क्षेत्र के टिकर गांव का रहने वाला था. घायल युवक हजारीबाग कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय निवासी बिगन पासवान का सदर अस्पताल में इलाज के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार दोनों युवक गुरुवार की रात एक छठी समारोह में शामिल होने के लिए सिमरिया गये हुए थे. वापस लौटने के क्रम में एक ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया. जिससे नीतिश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. कई घंटे तक दोनों सड़क किनारे पड़ा रहे. अहले सुबह आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सदर पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और दोनों को सदर अस्पताल लाया. जहां नीतीश का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनो को सौंप दिया गया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी है. इसे भी पढ़ें - उमाकांत">https://lagatar.in/umakant-rajak-and-kedar-hazra-joined-jmm-will-be-candidates-from-chandankyari-and-jamuwa/">उमाकांत

रजक और केदार हाजरा ने थामा JMM का दामन, चंदनक्यारी और जमुवा से होंगे प्रत्याशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही