Search

 
 
 

स्थानीय व नियोजन नीति की मांग को लेकर JLKM ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात की और स्थानीय और नियोजन नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की. महतो ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण आज तक न तो नियोजन नीति लागू हो पाई है और न ही स्थानीय नीति, जिसका सीधा नुकसान झारखंड की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.
 

 Ranchi : जेएलकेएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात की और स्थानीय और नियोजन नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की मांग की. महतो ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण आज तक न तो नियोजन नीति लागू हो पाई है और न ही स्थानीय नीति, जिसका सीधा नुकसान झारखंड की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

 

 

राज्यपाल से सकारात्मक बातचीत : राज्यपाल से मुलाकात के बाद देवेंद्र नाथ महतो ने बताया कि उनकी बातचीत सकारात्मक रही और राज्यपाल ने इस मुद्दे पर सहयोग का आश्वासन दिया है.महतो ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार और स्थानीय लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है, जबकि बाहरी राज्यों से आकर लोग लाभ उठा रहे हैं.

 

 

लंबे समय से चली आ रही मांग : झारखंड में स्थानीय और नियोजन नीति को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही है. हालांकि सरकार की ओर से इस दिशा में कागजी पहल होती रही है, लेकिन जमीन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है. यही वजह है कि यह मुद्दा बार-बार उठता रहा है और अब फिर से चर्चा में है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही