Search

 
 
 

जमशेदपुर : परसुडीह में हुई कांग्रेस के नौ पंचायत कमेटियों की बैठक

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : लोकसभा की तैयारी में जुटी कांग्रेस पार्टी अब ग्रामीण क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने में लगी है. इसी क्रम में रविवार को जमशेदपुर ग्रामीण ब्लॉक के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के नौ पंचायत कमेटियों की बैठक परसुडीह स्थित देवराज पैलेस में हुई. इसमें मुख्य रूप से पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे मौजूद थे. उन्होंने कार्यकर्ता को पार्टी के नीति-सिद्धांत से लोगों को अवगत कराने तथा लोगों से संवाद स्थापित करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की. बैठक में बुथ स्तर पर संगठन मजबूत करने, गांव-गांव का दौरा करने की बात कही. साथ ही कई जरूरी दिशा निर्देश दिए. इस दौरान कई महिलाएं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई. जिलाध्यक्ष ने सभी का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-north-panchayat-office-shifted-new-residence-of-sail/">किरीबुरु

: सेल के नये आवास में स्थानान्तरित हुआ मेघाहातुबुरु उत्तरी पंचायत का कार्यालय

पंचायत कमेटियों को दिए कई निर्देश

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले आठ-दस महीनों से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. चुनाव के लिए संगठन का सशक्तीकरण  बेहद जरूरी है. उन्हीं आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए पंचायत कमेटियों को मजबूत और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा हैं. इसी कड़ी में नौ पंचायत कमेटियों की बैठक की गई है. इस बैठक में उन्हें क्या-क्या करना है, इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही