Search

 
 
 

यूपी की घटना के विरोध में झामुमो ने दुमका में भी निकाला कैंडल मार्च, दोषियों पर कार्रवाई की मांग की

 
Dumka :  उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में  मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने नगर अध्यक्ष रवि यादव के नेतृत्व में यहां कैंडल मार्च निकाला गया . यह कैंडल मार्च सिधो कान्हू चौक से टीन बाजार चौक  तक पहुंचा. झामुमो कार्यकर्ता किसानों के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो का नारा लगा रहे थे. झामुमो के नेता सलाम अंसारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे के द्वारा यूपी में किसानों  को कुचला गया है, इसके विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया है. कहा गया कि  जल्द से जल्द आरोपी  की गिरफ्तारी की जाये. मालूम हो कि झामुमो ने धनबाद, हजारीबाग में भी उक्त घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही