Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JMM ने दलगत भावना से ऊपर उठ सभी से की वैक्सीन लेने की अपील

Advertisement
Advertisement

सहयोगी दलों के साथ बीजेपी, वामदल, समाजवादी चिंतकों, व्यापारी वर्ग से भी अपील, गांव व कस्बा तक जाकर लोगों को करें जागरूक

Ranchi: कोरोना महामारी से बिगड़े सामान्य जीवन को पटरी पर लाने के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अब आम लोगों से वैक्सीन लेने की अपील की है. जेएमएम ने कहा है कि पार्टी विचारधारा को चाहने वाले या नहीं चाहने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे वैक्सीन लेने के अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले, ताकि जीवन सामान्य की तरह पटरी पर लौट सके. पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने इस बाबत सरकार के सहयोगी कांग्रेस, आरजेडी के साथ बीजेपी, वाम दल के कार्यकर्ताओं, सामाजिक चिंतकों व व्यापारी वर्ग से अपील किया है कि वे इस अभियान में शामिल हो.

अपने संपर्क के माध्यम से वे गांव व कस्बों तक जाए और लोगों को बताए कि इस कोरोना काल में अगर बचाव का कोई उपाय है, तो वह वैक्सीनेशन ही है. वैक्सीन के प्रति कोई भ्रांति न हो, इसका निवारण करना हम सभी का कर्तव्य है.

पार्टी का कहना है कि अगर हमसब को स्वास्थ्य रहना है, तो वैक्सीन जरूर लगाना है. क्योंकि बिना वैक्सीनेशन के जीविका का जो प्रयास हो रहा है, वह असफल हो जाएगा. जेएमएम नेता ने कहा कि सरकार के अपने दायरे होते है, लेकिन हमारा भी कर्तव्य बनता है कि सरकार के दिये निर्देशों का हम सख्ती से पालन करें. बिना मास्क लगाए हम घर से बाहर नहीं निकले. बिना वजह घऱ से बाहर नहीं जाए. किसी भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ना जाए. लगातार अपने हाथों को साबून से धोये. परिवार, रिश्तेदारों, मोहल्ले वाले से लगातार संवाद बनाकर रखे. जरूरतमंदों को मदद दें. लेकिन जरूरी यह भी है कि सभी काम को हम सामाजिक दूरी के साथ करें.

इसे भी पढ़ें- क्या">https://lagatar.in/has-anyone-seen-or-heard-mp-mukhtar-abbas-naqvi-helping-jharkhandis-86-said-no/78859/">क्या

किसी ने MP मुख्तार अब्बास नकवी को झारखंडियों को मदद पहुंचाते देखा या सुना है?, 86.4 % ने कहा, ’नहीं’

सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि हम सब जितने जल्दी वैक्सीन ले लेते है, तभी हम फिर से स्वाभाविक जिंदगी की और लौट पाएंगे. सामान्य जिंदगी में लौटना हमारे युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारी वर्ग के उम्मीद को तो जागएगा ही, साथ ही पिछले एक साल से इस संकट से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मी, पुलिसकर्मी, आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों में जो थकान आ रहा है, उसे भी हम मदद कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि हालांकि वैक्सीन के प्रति थोड़ी परेशानी आ रही है.

लेकिन राज्य सरकार पूरी तरह से तत्पर है कि सभी लोगों को वैक्सीन मिल सके. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लगातार इस दिशा में प्रयासरत है. मुख्यमंत्री की पहल पर अब फुटपाथ दुकानदारों सहित फल, दूध बेचने वालों को सरकार द्वारा प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन देने का विशेष अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही