Search

 
 
 

बीजेपी पर झामुमो ने बोला हमला, सुप्रियो बोले- चुनाव भारत में तो पाकिस्तान और मुसलमान की बात क्यों

 
Ranchi : लोकसभा चुनाव के दौरान पलामू में पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर जेएमएम ने आपत्ति जतायी है और राज्य निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत भी की गई. जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा है कि लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि वो अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करें और अपनी उपलब्धियों को गिनाये. मगर लेकिन जिस प्रकार से दो चरणों के चुनाव तक 400 पार का नारा बीजेपी दे रही थी. वो अब बदल गया है. अब पाकिस्तान और मुसलमान की बात करने लगी है. जो कहीं से सही नहीं है.

भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान की बात क्यों : सुप्रियो

दूसरे चरण के चुनाव के बाद सांप्रदायिकता के तहत अल्पसंख्यक समुदाय मुस्लिम एवं पाकिस्तान की बात बीजेपी पूरे देश भर में कर रही है. चुनावी सभा भारत में हो रही है न कि पाकिस्तान में हिंदुस्तान की तरक्की एवं हमारे देशवासियों के हक और अधिकार में बातें होने चाहिए, मगर बीजेपी पाकिस्तान की बात करके देशवासियों को भ्रम की स्थिति में रखने का काम कर रही है, जो नहीं होना चाहिए.

बीजेपी ने फूलो झानो विरांगनाओं को भूल गई

सुप्रियो ने कहा कि बीजेपी नहीं जानती थी की पोटो हो क्या है, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पोटो हो खेल शुरू किया था. चाईबासा में इस खेल की शुरूआत हुई. लेकिन कोई भी योजना शहीदों के नाम से शुरू नहीं हुई. बीजेपी ने फूलो झानो विरांगनाओं को भुलाने का काम किया है.

अपने घोषणा पत्र की बात करे बीजेपी

सुप्रियो ने कहा कि चुनावी भाषण को लेकर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि 7 को जब तीसरे चरण का मतदान हो जायेगा, तब पूरे देश को सचेत रहना चाहिये. अभी तो जुबान से बात हो रही, कहीं देश विभाजन, भाषा विभाजन की बात ना होने लगे. चुनाव आयोग को चेतावनी देनी चाहिए कि यहां जो भी आये जहर ना उगले अपने घोषणा पत्र की बात करे दूसरे की घोषणा पत्र की नहीं.

इंडिया ने जाति के आधार पर टिकट नहीं दिया

सुप्रियो भट्टाचार्या ने कहा कि इंडिया गठबंधन में कोई जाति के आधार पर टिकट नहीं दिया गया है. जो उम्मीदवार जनता के बीच रहता है और जनता के लिए काम करेगा उसे टिकट दिया गया है. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-most-wanted-criminal-of-jharkhand-police-traveling-abroad-by-flight-picture-surfaced/">EXCLUSIVE:

झारखंड पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी, विदेश में कर रहा फ्लाइट से सफर, तस्वीर आयी सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही