Search

 
 
 

खलारी प्रखंड के झामुमो-भाजपा नेता झापा में शामिल

 
Ranchi : झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यालय हरमू में गुरुवार को खलारी प्रखंड के कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली. इनमें कई नेता लंबे समय तक भाजपा और झामुमो में शामिल रहे हैं. इस अवसर पर प्रधान महासचिव सह पूर्व राज्यमंत्री अशोक भगत ने कहा कि झारखंड पार्टी ना जात की ना पात की है यह तो सिर्फ विकास की है. खदानों में लूट- खसोट बदस्तूर जारी है. राज्य में झारखंड पार्टी ही जल जंगल जमीन संरक्षण को लेकर लोगों तक पहुंच रही है.

झापा राज्य की सबसे पुरानी पार्टी- अशोक भगत

अशोक भगत ने कहा कि राज्य की सबसे पुरानी पार्टी झापा है, जो यहां के आदिवासी, मूलवासी, दलित, शोषित पिछड़े, अल्पसंख्यक के हक की आवाज थी और हमेशा रहेगी. महिला नेता अंशु लकड़ा ने कहा कि झारखंड पार्टी हमेशा की तरह महिलाओं के सम्मान, रोजगार और राजनीति में बराबरी का दर्जा देने के लिए वचनबद्ध है. आज पार्टी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ती जा रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस पार्टी में महिलाओं की उपस्थिति व सक्रियता प्रभावपूर्ण होगी. झापा में अनिल कुमार पासवान के नेतृत्व में प्रकाश प्रजापति, सुनील कुमार पासवान, रूपेश महतो, अरूण कुमार सिंह, नारायण सोरेन और नगीना देवी ने सदस्यता ग्रहण की. समारोह में मांडू विधानसभा प्रभारी सोमदेव करमाली, आकाश करमाली और भवानी शंकर गुप्ता, युवा नेता जिम्मी योगेश भगत आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय">https://lagatar.in/friendship-match-organized-on-international-kho-kho-day/">अंतरराष्ट्रीय

खो-खो दिवस पर मैत्री मैच का आयोजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही