Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा में JMM प्रखंड कमेटी की बैठक, कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

Koderma: कोडरमा के चोपनाडीह पंचायत भवन में JMM मरकच्चो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई.  इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह ने राज्य सरकार के काम की तारीफ की. साथ ही बीजेपी पर जमकर हमला बोला. जिला सचिव वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि आने वाले चुनाव में जेएमएम अपने दम पर कोडरमा विधानसभा और बरकट्ठा विधानसभा चुनाव लड़ेगी. केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इनके विधायक और सांसद चुनाव जीतने के बाद एक बार भी जनता का हाल लेने नहीं आये. आने वाले दिनों में इन्हें यहां की जनता सबक सिखायेगी. 

इन लोगों ने थामा पार्टी का दामन

इस दौरान बीजेपी व राष्ट्रीय जनता दल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जेएमएम पार्टी का दामन थामा. इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह, जिला सचिव वीरेंद्र पांडेय ने सभी लोगों को बारी-बारी से अंग वस्त्र देकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई. इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव, इस्लाम अंसारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामेश्वर यादव, मोहम्मद खलील, जिला संगठन सचिव एम चंद्रा, दिलीप कुमार गुप्ता, राखी देवी, प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी, प्रखंड सचिव सुरेश साहू, रामेश्वर यादव, रविंद्र यादव, सीताराम यादव, मोहम्मद राजू, सीताराम पंडित, भुनेश्वर यादव सहित सैकड़ों लोगों ने जेएमएम की सदस्यता ली. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर तिवारी व संचालन जिला संगठन सचिव चंद्रा ने किया.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-purse-snatched-from-a-woman-who-went-for-a-walk-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में वॉक करने निकली महिला से पर्स की छिनतई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही