Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मुख्यमंत्री के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे बाबूलाल: मथुरा महतो

Advertisement
Advertisement

झामुमो ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का फूंका पुतला, लगाए हाय हाय के नारे

Dhanbad: बाबूलाल मरांडी मुर्दाबाद, शर्म करो शर्म अब तो भाजपाइयों शर्म करो, भारतीय जनता पार्टी हाय हाय आदि नारों के साथ शनिवार 23 सितंबर को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का जुटान हुआ. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आए दिन दिए जा रहे बयान की निंदा करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया. इस अवसर पर टुंडी विधायक मथुरा महतो ने कहा कि बाबूलाल जब से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. यह वही व्यक्ति है, जो जेवीएम का नेतृत्व करते हुए कहते थे पुल से कूद कर जान दे दूंगा, लेकिन भाजपा में दुबारा नहीं जाऊंगा. लेकिन सत्ता के लालच में अपनी पार्टी को समाप्त कर भाजपा में शामिल हो गए. बाबूलाल मरांडी भाजपा के शासन काल में भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए वह जनता का ध्यान भटका रहे हैं. अब तो मुख्यमंत्री उनके सपने में भी आने लगे हैं.  इसलिए हर जगह अनाप शनाप बोल रहे हैं. उनके इस रवैये की घोर निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ऐसे बयानों से डरने वाली नहीं है. जनता सब देख रही है. टुंडी में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना के संबंध में कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, दोषी जल्द सलाखों के पीछे होंगे. मौके पर जिला अध्यक्ष लख्खी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, मुकेश सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही