Search

 
 
 

Chatra News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो ने फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

छात्र झामुमो ने गुरुवार को चतरा शहर के केसरी चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. पुतला दहन नीट परीक्षा में पेपर लीक व दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया.
 
चतरा जिले की खबरें

Chatra : छात्र झामुमो ने गुरुवार को चतरा शहर के केसरी चौक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया. पुतला दहन नीट परीक्षा में पेपर लीक व दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया. 

Uploaded Image

केन्द्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंकते झामुमो कार्यकर्ता

झामुमो जिलाध्यक्ष नीलेश ग्यासेन के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है. छात्रों की आवाज उठाने पर उन पर बल प्रयोग किया गया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. 

 

छात्र झामुमो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि नीट मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. 

 

जिला अध्यक्ष निलेश ज्ञानसेन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने युवाओं के भविष्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ करने का घिनौना काम किया है. जब छात्र अपने अधिकारों की मांग के लिए अब सड़क पर उतर रहे हैं तो उनपर लाठी चार्ज और उन्हें फर्जी मुकदमों मे फसाकर उनका भविष्य तबाह करने पर भाजपा तुली है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कुकर्मो की सजा युवा बखूबी देंगे. 

 

मौके पर झामुमो के कोषाध्यक्ष नितेश राणा, प्रवक्ता सत्येंद्र मित्तल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राहुल यादव, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष रुपेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम, मिथिलेश यादव, कमलेश यादव, रामा पांडे, बबलू पासवान, छोटू कुमार, शुभम कुमार, गौतम पासवान, रॉकी यादव, चंदन यादव, धीरेंद्र सिंह, अखिलेश यादव, मिथिलेश यादव, परमीत कुमार, लवकुश कुमार, अनुग्रह सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही