Search

 
 
 

अभिषेक प्रसाद पिंटू के समर्थन में आया झामुमो, कहा- तोड़-मरोड़ कर बयान पेश कर रही है भाजपा

 

मीडिया भी खुद जज, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिका में, बयान को तोड़-मरोड़ कर एजेंडा साध रहे हैं

Ranchi : झामुमो पूर्व सीएम के प्रेस सलाहकार और पार्टी नेता अभिषेक प्रसाद पिंटू के समर्थन में कूद गया है. पार्टी ने पिंटू द्वारा दिए गए बयान को भाजपा पर तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया है. पार्टी की ओर जारी बयान में मीडिया को भी निशाना बनाया गया. कहा कि इस प्रकरण में लोग खुद जज, ज्यूरी और जल्लाद की भूमिका में आ गए हैं. केस का पूरा ओर-छोर जाने बिना पिंटू के बयान के अंश को तोड़-मरोड़ कर एजेंडा को साध रहे हैं. लोग उनके बयान का अनर्गल मतलब निकाल रहे हैं.

अभिषेक ने कभी नहीं कहा कि जमीन हेमंत की है 

पार्टी ने अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के समर्थन में तर्क दिया. झामुमो का कहना है कि अभिषेक के बयान में कहीं भी ये नहीं लिखा है कि बड़गाईं अंचल की जमीन हेमंत सोरेन की है. पाहन लोग जो जमीन के मालिक हैं, जो भुईंहर हैं उनका कहना है कि जमीन उनकी है. वे ही दखलकार हैं. केस लंबित होने के बावजूद मीडिया केस से संबंधित भ्रामक पक्ष फैला रहा है, जो अनुचित है. झामुमो का कहना है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में जमीन विवाद के सैकड़ों आवेदन हर माह आते हैं. ऐसे में किसी जमीन का सत्यापन करने को कहने मात्र से जमीन उसका नहीं हो जाता है.

यह है मामला

ये पूरा मामला ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट से जुड़ा है. 30 मार्च को ईडी ने जमीन घोटाला केस में चार्जशीट दाखिल की है. इसमें हेमंत सोरेन सहित कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसी चार्जशीट में हेमंत सोरेन के पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू का भी बयान है. बकौल ईडी, अभिषेक पिंटू ने बताया कि उसने हेमंत सोरेन के कहने पर सीएमओ के अधिकारी उदय शंकर को बड़गाईं में 8.86 एकड़ जमीन का सत्यापन कराने का निर्देश दिया था. साथ ही उसने दो और जमीनों का सत्यापन कराने को कहा था, जो हेमंत सोरेन और उनके परिवार से जुड़ी है. इसी केस को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर मीडिया और आम लोगों में भी चर्चा तेज है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ उनके सबसे करीबी व्यक्ति ने ही बयान दिया.

दीपक प्रकाश ने दिया था बयान

गुरुवार को दीपक प्रकाश ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर लिखा कि "भ्रष्टाचार और लूट की यारी ज्यादा दिन तक नहीं टिकती. कानून का शिकंजा कसता देख अच्छे-अच्छे साथ छोड़ जाते हैं. आखिरकार, हेमंत सोरेन के भरोसेमंद उनके पूर्व प्रेस सलाहकार अभिषेक पिंटू ने सच कबूल ही लिया कि वह हेमंत सोरेन के कहने पर ही लूट-खसोट (बड़गाई जमीन लूट) का सारा खेल खेलते थे". इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-found-evidence-found-written-in-the-file-of-co-office-cmo-argent-pintu-and-cm-badgai-bhuinhari/">ED

के हाथ लगा सबूत, CO ऑफिस की फाइल में लिखा मिला-CMO URGENT PINTU और CM बड़गाईं भुइंहरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही