Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिरकुंडा नगर परिषद क्षेत्र में झामुमो ने मनाया स्थापना दिवस

Advertisement
Advertisement
Nirsa : चिरकुंडा नगर परिषद झामुमो कमेटी ने झामुमो ने शुक्रवार 4 फरवरी को 50 वां स्थापना दिवस मनाया. शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित किया गया एवं झंडोत्तोलन से समारोह की शुरुआत हुई. सभी ने शहीदों की याद में एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी.  उसके बाद सभी मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर शहीद चौक पहुंचे, जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी. चिरकुंडा नगर परिषद झामुमो अध्यक्ष रंजीत बाउरी ने कहा कि 50 वां स्थापना दिवस को पूरे प्रदेश में स्वर्ण जयंती के रूप में मनाया जा रहा है. सभी कार्यकर्ता और नेताओं ने आज पार्टी को सशक्त बनाने की शपथ ली है. मौके पर लखी सोरेन, मुखिया लखी देवी, मानिक गोराई, मो कासिम, नईम शेख, आरिफ खान, गोपिन टुडू, शमीम अंसारी, रंजीत रवानी, निरज सिंह, टिंकु अंसारी, बुधन बाउरी, बाबू खान, हैदर साह, इकराम कुरैसी, नीकु शर्मा, बालो अंसारी, प्रेम साव, रंजीत साव, राणा चटर्जी, पप्पू मंडल, पप्पू महतो सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे. यह भी पढ़ें : निरसा">https://lagatar.in/nirsa-babulal-marandi-visited-the-excavation-area/">निरसा

: बाबूलाल मरांडी ने किया उत्खनन क्षेत्र का दौरा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही