Search

 
 
 

झामुमो ने की भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा

 
Ranchi: जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के संसद में दिए गए आपत्तिजनक बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि हमारे पूर्वजों ने संवैधानिक व्यवस्थाएं जो तय की थीं वह आज  कठिन परिस्थितियों से गुजर रही है. जेएमएम के कैंप कार्यालय में सुप्रियो ने कहा कि ये समझ में आ गया कि 5 दिन के विशेष सत्र का मकसद क्या था. यह सौभाग्य था कि जिस संसद भवन में कभी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, जवाहरलाल नेहरू, मौलाना अबूल कलाम आजाद और राम मनोहर लोहिया जैसे लोग बैठते थे,वह जगह अंतिम समय में अपमानित होने से बच गया. लेकिन जो नया भवन बना उस भवन के बनाने के पीछे की नियत का पता प्रथम सत्र में ही दिख गया और ये भी समझ में आ गया कि देश अब किसी ओर जा रहा है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 SEPT।।सीएम हेमंत का ED को पत्र।।बाबूलाल का हेमंत पर तंज।।हजारीबागः निराश हुए खगोलप्रेमी।।बिहार में फिर धंसा पुल।।जातिगत जनगणना से डरते हैं पीएम-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन एक बलात्कार का आरोपी करता है. एक सांसद तो संसद में गाली गलौज करते हुए धर्म को आतंकवाद और उग्रवाद के साथ जोड़ता है. विभत्स शब्दों का प्रयोग करता है और भाजपा के वरिष्ठ सांसद उसकी बातों को सुनकर हंसते हैं. ये भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है.आश्चर्य की बात ये है कि सदन के नेता इस मुद्दे पर मौन हैं. सदन में राजनाथ सिंह ने इस पर खेद जरूर व्यक्त किया है लेकिन ये महज आईवाश है. इसे भी पढ़ें- 22">https://lagatar.in/gumla-court-sentenced-7-culprits-in-22-crore-embezzlement-case-cid-had-investigated/">22

करोड़ गबन मामले में गुमला कोर्ट से 7 दोषियों को सजा, CID ने की थी जांच
ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर प्रतियोगिता चल रही है कि कौन कितना जहर उगलेगा. जो जितना ज्यादा गाली गलौज करेगा और धर्म के नाम पर नफरता फैलाएगा उसकी पदोन्नति सबसे ज्यादा होगी. लगता है भाजपा बहुत जल्दी रमेश बिधूड़ी को कैबिनेट मंत्री बना दिया जाएगा. सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कहीं शीतकालीन सत्र में भाजपा मारपीट नहीं करा दे. भाजपा की जो मानसिकता है उससे लगता है कि आने वाले समय में देश में नरसंहार कराया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाईकोर्ट जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हे उच्च न्यायालय से न्याय की पूरी उम्मीद है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही