Search

 
 
 

झामुमो-कांग्रेस ने राज्य का किया बड़ा नुकसान- सुदेश

 
Ranchi: बुंडू में बड़ी संख्या में दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं ने आजसू का दामन थाम लिया. मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि साढ़े चार साल से सत्तारूढ़ झामुमो- कांग्रेस ने राज्य का बड़ा नुकसान किया है. झामुमो से इस राज्य को बचाने के लिए हर वर्ग को आगे आना होगा. लोकसभा चुनाव में एनडीए की सभी सीटों पर जीत के बाद से ही झामुमो की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी. लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. इन दोनों चुनावों में हमें संगठनात्मक मजबूती के आधार पर जीत हासिल करनी है. पार्टी में शामिल हुए सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी समाज के हर वर्ग की चिंता करने के साथ और उनके विचार, भावना को साथ लेकर चलती है. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-lost-seat-8-candidates-including-sanjay-seth-bought-nomination-forms-on-the-first-day-one-filled-the-form/">रांची

लोस सीटः पहले दिन संजय सेठ समेत 8 प्रत्याशियों ने खरीदा नॉमिनेशन फॉर्म, एक ने भरा पर्चा

इन्होंने ली सदस्यता

सुफल उरांव पूर्व उपमुखिया तमाड़ पूर्वी, दिनबंधु प्रमाणिक उपमुखिया तमाड़ पश्चिमी, पंडरी देवी (वार्ड सदस्य) बेड़ापाड़ा पुरनानगर पंचायत, निवारण समद, भागीरथ मुंडा,सुमित्रा देवी, मंगल मुंडा, भरत मुंडा, सुबरन मुंडा, लखीराम मुंडा, रंजन मछुआ, सिकंदर अहीर समेत अन्य कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-29-apr-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।29 APR।।भीषण गर्मीः कक्षा 8 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल।।हेमंत की याचिकाः ED को SC का नोटिस।।गांडेय उपचुनावः कल्पना ने किया नामांकन।।क्यों सील होगा गढ़वा का कांडी थाना।।बिहारः हत्या केस में पूर्व MLA तारकेश्वर को उम्रकैद।।जनता के अधिकारियों को लूटना चाहती है कांग्रेस-पीएम।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही