Search

 
 
 

झामुमो-कांग्रेस का दावा : चारों सीट इंडी गठबंधन के खाते में आएगी

 
Ranchi : झारखंड के चार सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान के बाद झामुमो और कांग्रेस ने दावा किया है कि यह चारों सीट गठबंधन की झोली में आने वाला है. पार्टी महासचिव एवं प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में क्रमश : झामुमो की जोबा मांझी, कांग्रेस के कालीचरण मुंडा, सुखेदव भगत और राजद की ममता भुइयां भारी अंतर से चुनाव जीत रही हैं. मतदान के रूझान से यह स्पष्ट हो गया है कि इन चारों सीटों पर भाजपा और मोदी लहर काम नहीं आयी है. लोगों ने खुलकर गठबंधन पर भरोसा जताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति क्रोध, असंतोष अपने मत से जनता ने व्यक्त कर दिया है. यह भी जता दिया कि झारखंड राज्य के अस्मिता, न्याय, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए जो संघर्ष हुआ, वह निर्णायक होगा. आदिवासी-मूलवासी, दलित-पिछड़े एवं अल्पसंख्यक जन समूह के साथ हो रहे खिलवाड़ एवं अत्याचार पर रोक लग जाएगी. चारों लोकसभा क्षेत्र के प्रबुद्ध मतदाता मंडल को उन्होंने बधाई और धन्यवाद दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश की जनता ने पहले तीन चरणों के चुनाव में दिखा दिया कि इस बार रोजगार और प्रगति वाली इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. आज चौथे चरण का मतदान भी इंडिया गठबंधन की ओर है, क्योंकि मतदाता इस बात को समझ चुके हैं कि हमारा हर एक वोट संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है. इसलिए झारखंड के प्रथम चरण के चुनाव में मतदाता का जोश, उमंग चार लोकसभा सीटों पर दिखी, उसे साफ प्रतीत हुआ कि मतदाता का रुझान कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के पक्ष में. भाजपा को नकारने का काम किया. उन्होंने कहा कि भयंकर महंगाई, बेरोजगारी के विरुद्ध और प्रधानमंत्री के दस सालों के झूठ को नकारने का काम किया और राहुल गांधी के पांच न्याय और 25 गारंटी पर भरोसा जताया. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि देश के चौथे चरण और राज्य का पहला चरण का चुनाव प्रधानमंत्री को हताश और निराश फिर एक बार कर दिया. झारखंड में चारों के चारों सीट कांग्रेस और इंडिया गठबंधन जीतने का काम करेगी. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-husband-and-wife-coming-to-vote-die-in-road-accident/">गुमला

: मतदान करने आ रहे पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही