कहा- पहली सरकार का काला चिट्ठा सबको पता था, अब उद्भेदन भी हो गया Ranchi : झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल में हुए प्रथम जेपीएससी घोटाले में सीबीआई द्वारा पूर्व जेपीएससी अध्यक्ष समेत 37 लोगों के खिलाफ चार्टशीट दाखिल करने पर झामुमो ने भाजपा पर हमला बोला है. झामुमो ने अपने एक्स हैंडल में लिखा है कि झारखंड में भाजपा की पहली ही सरकार का काला चिट्ठा सबको पता था. अब उद्भेदन भी हो गया. भाजपा बताये कि उस समय राज्य में किसकी सरकार थी. 20 साल राज कर सुनियोजित तरीके से भाजपा ने राज्य को पिछड़ा रखने का काम किया. आगे लिखा कि पिछले साढ़े चार साल से वह सत्ता से दूर हैं, इसलिए तिलमिलाये हुए हैं. भाजपा इसी षड्यंत्र में लगी हुई है कि कैसे सत्ता पायी जाये और राज्य को फिर लूटा जाये.
JMM ने प्रथम JPSC नियुक्ति घोटाला मामले में दायर चार्जशीट पर भाजपा को घेरा
Last Updated: May 05, 2024 12:00 AM (IST)