Search

 
 
 

सरना धर्म कोड, एससी/एसटी और ओबीसी आरक्षण एवं स्थानीय नीति को लेकर राष्ट्रपति से मिलेगा झामुमो का प्रतिनिधिमंडल

 
Ranchi : झारखंड के महत्वपूर्ण मुद्दों सरना धर्म कोड, एससी/एसटी और ओबीसी आरक्षण एवं 1932 की स्थानीय नीति के विषय को लेकर झामुमो का 50 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल में झारखंड सरकार के गठबंधन के सभी सांसदो, मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहेंगे. झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने इसको लेकर राष्ट्रपति को पत्र लिखा है और समय देने का अनुरोध किया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही