Search

 
 
 

अलग राज्य आंदोलन को बेचने का काम जेएमएम और खरीदने का काम कांग्रेस ने किया : दीपक प्रकाश

 
Ranchi : बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने मांडर विधानसभा क्षेत्र की टांगरबसुली और लोयो पंचायत में कई जगहों पर जन चौपाल लगाई. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अलग राज्य आंदोलन को जेएमएम ने अपने परिवार की संपत्ति बढ़ाने के लिए बेचने का काम किया, वहीं कांग्रेस ने सत्ता में बने रहने के लिए ऐसे लोगों से आंदोलन खरीदने का काम किया. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का जनहित से कोई लेना-देना नहीं है. ये सिर्फ अपना घर भरने में लगे हुए हैं. दीपक प्रकाश ने कहा कि मांडर के पूर्व विधायक के भ्रष्टाचार पर कोर्ट ने भी मुहर लगाकर इन्हें जनता के बीच जाने लायक नहीं छोड़ा है. उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या मांडर में कांग्रेस को किसी और दूसरे परिवार से उम्मीदवार नहीं मिला? https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/bj.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

ढाई साल और रही हेमंत सरकार, तो प्रदेश की सभी खदान अपने नाम करवा लेगी - बाबूलाल

बीजेपी विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने मांडर में पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता सम्मलेन और जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम पर जमकर हमला बोला. कहा कि यह पार्टी पैसे और परिवार के लिए राजनीति करती है. ऐसी पार्टियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट देकर लोकतांत्रिक तरीके से चोट पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेएमएम और राजद के नेतृत्व में चल रही ढाई साल की सरकार में विकास के कार्य नहीं हुए. ये लोग खुद कमाने में लगे हुए हैं. झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां मुख्यमंत्री अपने और अपने परिवार के नाम से सत्ता का दुरुपयोग कर खदान की लीज ले रहे हैं. और ढाई साल यह सरकार रही तो यह परिवार प्रदेश की सभी खदान अपने नाम करवा लेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/bjpp1.jpg"

alt="" width="1280" height="960" />

हेमंत सरकार को इस उपचुनाव में सबक सिखाने का मौका - अन्नपूर्णा देवी

केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भी मांडर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर के पक्ष में जनसंपर्क किया. उन्होंने पूर्वी सेमरा, चचगुरा गुड़गांव, चिनारों, पुरियो, जरिया, हरिहरहपुर, मेहगांव में वोटर्स को संबोधित करते हुए कहा कि हेमंत सरकार विकास विरोधी सरकार है. इसे उपचुनाव में सबक सिखाने का एक अवसर आया है. इसे भी पढ़ें – एक">https://lagatar.in/there-may-be-a-ban-on-contesting-elections-on-two-seats-simultaneously-the-election-commission-demanded-amendment-from-the-government/">एक

साथ दो सीट पर चुनाव लड़ने पर लग सकती है रोक, चुनाव आयोग ने सरकार से की संशोधन की मांग
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही