Search

 
 
 

लातेहार: झामुमो जिला अध्‍यक्ष ने सीएम हेमंंत को दी बधाई

 
Latehar: झामुमो के लातेहार जिला अध्‍यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने झारखंड में चौथी बार मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सीएम हेमंंत सोरेन को बधाई दी. उन्‍होंने बुके भेंट कर सीएम को अपनी शुभकामनायें दी. शाहदेव ने गांडेय विधायक सह सीएम की धर्मपत्‍नी कल्‍पना सोरेन से भी मुलाकात कर उन्‍हें जीत की बधाई दी. शाहदेव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर से इंंडिया गठबंधन को सरकार बनाने के लिए जनाधार दिया है. यह सरकार अब दुगने रफ्तार से कार्य करेगी. कहा कि चुनाव पूर्व सीएम ने जो वायदा किया था, उसे पहली ही बैठक में पूरा किया. दिसंबर माह से मंइयां सम्‍मान योजना के तहत लाभुक माता व बहनों को सरकार एक हजार की जगह ढाई हजार रूपये देगी. शाहदेव ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर जेल भेजने का काम किया था, प्रदेश की जनता ने उसका जवाब दे दिया है. हेमंत सोरेन की सरकार आम जनता की सरकार है. सरकार अपना हर वायदा पूरा करेगी. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-eknath-shinde-suddenly-left-for-his-village-mahayuti-meeting-postponed-suspense-remains-on-the-chief-minister/">महाराष्ट्र

: एकनाथ शिंदे अचानक अपने गांव रवाना, महायुति की बैठक टली, मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही