Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो : गुटबाजी के कारण मनोहरपुर और सोनुआ प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन टला

Advertisement
Advertisement
Manoharpur : गोइलकेरा में सोमवार को आयोजित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में विवाद और गुटबाजी के कारण मनोहरपुर और सोनुआ प्रखंड कमेटियों का पुनर्गठन नहीं हो सका. नामों पर सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण दोनों प्रखंड कमेटियों के पुनर्गठन को फिलहाल स्थगित रखा गया है. इस मामले में अब केंद्रीय कमेटी निर्णय लेगी. झामुमो की जिला संयोजक मंडली ने मनोहरपुर और सोनुआ प्रखंड कमेटियों के पुनर्गठन में हुए विवाद के निपटारे के लिए इसे पार्टी की केंद्रीय कमेटी के समक्ष पेश करेगा. बताया गया कि मनोहरपुर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए रंजीत यादव, बंधना उरांव और मानुएल की दावेदारी सामने आई थी. कार्यक्रम स्थल पर रंजीत यादव गुट के ज्यादा कायकर्ता जुटे थे. उन्होंने अन्य दावेदारों के नामों का विरोध किया. अंततः किसी एक नाम पर सहमति नहीं बनने के कारण फैसला नहीं हो सका. इधर सोनुआ प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए भी सोहन माझी, हरिनारायण दास बागी, अजीत माझी और रामदयाल महतो गुटों में रस्साकशी देखी गई. जिला संयोजक मंडली व विधायकों ने सहमति बनाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी.

कार्यकर्ताओं में अनुशासनहीनता, मंत्री जोबा भड़कीं

कार्यक्रम में गोइलकेरा, सोनुआ, मनोहरपुर, गुदड़ी और आनंदपुर प्रखंडों के सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता पहुंचे थे. इस दौरान कुछ कार्यकर्ता अनुशासनहीन दिखे. विवाद के बाद कार्यक्रम के बीच में ही कई कार्यकर्ता उठ कर लौटने लगे. वहीं व्यक्ति विशेष के पक्ष में नारेबाजी भी की गई. यह सब देख मंत्री जोबा माझी भी भड़क उठीं. उन्होंने माइक लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और अनुशासन का पाठ पढ़ाया.

मनसुख गोप गोइलकेरा, विजय भेंगरा आनंदपुर और सुनील बुढ़ बनाए गए गुदड़ी के प्रखंड अध्यक्ष

झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक सह विधायक सुखराम उरांव ने मंच से तीन प्रखंड कमेटियों की घोषणा की. मनसुख गोप को गोइलकेरा, विजय भेंगरा को आनंदपुर और सुनील बुढ़ को गुदड़ी का प्रखंड अध्यक्ष घोषित किया गया. वहीं सुरेश कुमार सुरीन को गोइलकेरा प्रखंड कमेटी का सचिव, जॉन डांग को आनंदपुर और दुलु लोमगा को गुदड़ी प्रखंड कमेटी का सचिव बनाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही