Search

 
 
 

झामुमो ने तीन जिलों के जिला समितियों का किया गठन, आदेश जारी

झामुमो ने चार जिलों के जिला समितियों का गठन किया है. इसमें पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम और गोड्डा जिले शामिल हैं. यह आदेश पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है
 

Ranchi :  झामुमो ने चार जिलों के जिला समितियों का गठन किया है. इसमें पाकुड़, पश्चिम सिंहभूम और गोड्डा जिले शामिल हैं. यह आदेश पार्टी के महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से जारी किया गया है. पाकुड़ का जिलाध्यक्ष एजाजुल इस्लाम को उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, समद अली और पीटर मरांडी को बनाया गया है.

 

 

 

सचिव की जिम्मेवारी माईकल मुर्मू को सौंपी गई है. संगठन सचिव अनारुदीन मियां, मुस्लोहुद्दीन अंसारी और मुनीराम मराण्डी को बनाया गया है. सहसचिव की जिम्मेवारी लाल मोहम्मद, जहूर आलम, कुणाल अल्फ्रेड हेमाम और तरूण मण्डल को बनाया गया है. कोषाध्यक्ष बाकुबल मुर्मू को बनाया गया है.

 

पश्चिम सिंहभूम जिला समिति का उपाध्यक्ष प्रेम मुण्डारी और अशोक दास को बनाया गया है. संगठन सचिव की जिम्मेवारी बन्द्र मोहन बिरुवा,मन्नाराम कुदादा,वृन्दावन गोप और विनय प्रधान को सौंपी गई है .सह सचिव हरिलाल करजी,कान्डे तियु,मो० मोजाहिद, संदेश सरदार और ज्योति सिजुई को बनाया गया है

 

गोड्डा जिला अध्यक्ष प्रेम नंदन कुमार को और उपाध्यक्ष मो खुर्शीद मुन्ना, मृत्युंजय सिंह,इन्द्रजीत पंडित और श्याम हेम्ब्रम को बनाया गया है. वासुदेव सोरेन को सचिव बनाया गया है. संगठन सचिव संतोष कुमार महतो,ललित झा,मो शरीफ आलम और चन्दन हेम्ब्रम को बनाया गया है. सहसचिव की जिम्मेवारी शिवशंकर मंडल,गुलजारी दास, अनीर हमजा और शिवम कुमार दुबे को सौंपी गई है.कोषाध्यक्ष महेंद्र उरांव को बनाया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही