Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जामताड़ा में झामुमो का स्थापना दिवस समारोह

Advertisement
Advertisement
Jamtara: झारखंड मुक्ति मोर्चा का 43 वां स्थापना दिवस समारोह झंडोत्तोलन के साथ जामताड़ा रेलवे साइडिंग स्थित यज्ञ मैदान में प्रारंभ हो गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे. पारंपरिक नृत्य के साथ अतिथियों को स्वागत करते हुए पार्टी कार्यालय से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया, जहां झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम लाल ने पार्टी का झंडा फहराया और झंडे को सलामी दी. देर रात तक स्थापना दिवस का कार्यक्रम जारी रहेगा. जिला मुख्यालय के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में पार्टी समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे थे. समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई दी. संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही सरकार को भी मजबूती प्रदान करने की बात कही. उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया. कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन और आंदोलनकारियों ने अनेक तरह की यातनाओं को बर्दाश्त किया और जेल तक जाना पड़ा. फलस्वरूप अलग झारखंड राज्य का निर्माण हो सका. अब राज्य की बागडोर झामुमो के युवा तुर्क मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन संभाल रहे हैं. उनके नेतृत्व में गरीबों व आमजनों के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं. इन योजनाओं की जानकारी आमजनों तक पहुंचाना है. समारोह में झामुमो नेता रविंद्र नाथ दुबे, अशोक मंडल, चंचल राय, वासुदेव मरांडी, आनंद टूडू, सफीक अंसारी सहित अन्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-all-schools-and-colleges-are-waiting-for-the-guidelines-of-the-government/">धनबाद

: सभी स्कूल व कॉलेज कर रहे सरकार की गाइडलाइन का इंतजार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही