Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संविधान बचाओ भाजपा भगाओ के नारे के साथ झामुमो ने दिया एक दिवसीय धरना समेत पाकुड़ की दो खबरें

केंद्र की भाजपा सरकार भारत के संविधान को नहीं मानती और बाबा साहेब के संविधान को माननेवालों पर षड्यंत्र के तहत कार्रवाई करती है :  श्याम यादव

Pakur : झामुमो कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष श्याम यादव के नेतृत्व में पाकुड़ के धनुषपूजा स्थित झामुमो कार्यालय के समीप केंद्र सरकार और भाजपा के संविधान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एकदिवसीय धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया था. धरना में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि आज देश गलत हाथों में है. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने हमेशा से आदिवासी-दलितों-पिछड़ों के साथ-साथ सबों के अधिकार की लड़ाई लड़ी और संविधान का निर्माण किया. पूरा देश 2014 से पहले संविधान के अनुसार चलता था, लेकिन जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से देश के संविधान के साथ खिलवाड़ हो रहा है. केंद्र की भाजपा सरकार संविधान को माननेवालों लोगों के खिलाफ षड्यंत्रपूर्ण तरीके से  केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कार्रवाई कर रही है. आज हमारे नेता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साजिश के तहत जेल में डाला गया है. उनका जुर्म बस इतना था कि वे भारत के संविधान को मानकर राज्य के आदिवासी-मूलवासी के हक अधिकारों की बात करते थे. अन्य राज्यों में भी जहां भाजपा की सरकार नहीं है वहां भी इसी तरीके से उनके नीतियों का विरोध करनेवाले नेताओं को साजिशन फंसाकर जेल में डाला जा रहा है. इसलिए अब समय आ गया है कि इस लोकसभा आमचुनाव में भाजपा को राज्य से खदेड़ने का काम करें, ताकि हमारे राज्य की और भारत के संविधान की रक्षा हो. कार्यक्रम में महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धिजीवी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष कोर्नेलियुस हेम्ब्रम सहित अन्य वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें.

पाकुड़ में विजय हांसदा का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/34.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पाकुड़ : पाकुड़ के झामुमो कार्यकर्ताओं ने राजमहल लोकसभा से इंडी गठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा का पाकुड़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया. विजय हांसदा ट्रेन से पाकुड़ स्टेशन पहुंचे. यहां जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. स्वागत के बाद झामुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया. विजय हांसदा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, चंपाई सोरेन जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद, झारखंड झुकेगा नहीं सहित अन्य नारे लगाये. मौके पर विजय हांसदा ने कहा कि देश में आज जो माहौल है वो किसी से छुपी नहीं है. आज भाजपा के लोग जाति व धर्म की आड़ में लोगों को दिग्भ्रमित कर एक-दूसरे में द्वेष की भावना भर रहे हैं. जबकि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से सबों को एक समान अधिकार दिलाया. आज इलेक्ट्रोल बॉन्ड के जरिये भाजपा ने डरा धमका का हजारों करोड़ रुपये चंदा इकट्ठा किया. अब समय आ गया है दिल्ली की गद्दी पर बैठी केंद्र की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकें और दिशोम गुरू शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन के सपनों का झारखंड बनाने में अपना योगदान दें. वहीं जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने  कहा कि राजमहल लोकसभा क्षेत्र की जनता इस लोकसभा आम चुनाव में महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी विजय हांसदा को तीसरी बार भारी मतों से जिताकर दिल्ली भेजने का काम करेगी. हमारे नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन व हेमंत सोरेन  ने राजमहल से तीसरी बार विजय हांसदा  को टिकट के रूप अपना आशीर्वाद दिया है. क्षेत्र की जनता भी अपना आशीर्वाद विजय हांसदा को देगी. मौके पर जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, जिला संगठन सचिव महमूद आलम, जिला संगठन सचिव कुणाल अल्फ़्रेड हेम्ब्रम, जिला सहसचिव मुसलोद्दीन अंसारी, युवा जिला सचिव उमर फारूक, महिला जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, महिला जिला सचिव सुशीला देवी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष हबीबुर्रहमान, मजदूर मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज चौबे, बुद्धजीवी जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलुद्दीन शेख, प्रखंड सचिव राजेश सरकार, लिट्टीपाड़ा प्रखंड सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही