Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो सरकार ने गढ़वा को दी कई सौगात : मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
मंत्री ने किया एक अरब 45 करोड़ 73 लाख की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन मेराल प्रखंड को मिला बड़ा तोहफा Garhwa. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड को बड़ी सौगात मिली है. गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मेराल प्रखंड के बंका हाई स्कूल के मैदान में एक अरब 45 करोड़ 73 लाख रुपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने मंगलवार को विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इनमें विभिन्न विभागों की एक अरब 38 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की सात करोड़ 56 लाख रुपए की लागत से निर्मित योजना का उद्घाटन किया गया. शिलान्यास किए गए योजनाओं में एक अरब 6 करोड़ 66 लाख 32 हजार 900 रुपए की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग से 118.685 किमी सड़क निर्माण, तीन करोड़ 58 लाख 89 हजार 400 रुपए की लागत से जिला योजना मद से 1.316 किमी सड़क निर्माण, 11 करोड़ 42 लाख एक हजार 100 रुपए की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग एवं विशेष प्रमंडल से पुल का निर्माण, 15 करोड़ 28 लाख 23 हजार 100 रुपए की लागत से भवन निर्माण विभाग से पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय का निर्माण तथा एक करोड़ 21 लाख 55 हजार रुपए की लागत से भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. मौके पर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर का भव्य स्वागत किया. वहीं मंत्री ने समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले करीब 100 लोगां को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-told-the-youth-pm-modi-ji-wants-you-to-be-on-mobile-all-day-say-jai-shri-ram-and-die-of-hunger/">राहुल

गांधी ने युवाओं से कहा, पीएम मोदी जी चाहते हैं आप दिनभर मोबाइल पर रहो, जय श्रीराम बोलो और भूखे मर जाओ…

जरूरतमंदों की सेवा के लिए दिन-रात समर्पित : मिथिलेश 

मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि मेरी सरकार तथा मेरा कार्यकाल में शिलान्यास तथा उद्घाटन दिनचर्या के रूप में शामिल हो गया है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए मैं दिन रात समर्पित हूं. यह आपके ऊपर मेरा उपकार नहीं है. बल्कि जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी जिम्मेवारी है. उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में केवल घोषणा तथा लोगों का ठगने का काम किया जाता था. लेकिन जब से 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनी है घोषणा कम काम ज्यादा किया जा रहा है. मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झामुमो सरकार द्वारा गरीबों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही है जिनमें 20 लाख लोगों के लिए अबुआ आवास योजना, 50 वर्ष उम्र की सभी वर्ग की महिलाओं के लिए सर्वजन पेंशन तथा 50 वर्ष पूरा कर चुके हरिजन आदिवासी पुरुष वर्ग के लोगों को पेंशन उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि तीन दिन पूर्व करीब 100 करोड रुपए की लागत से गढ़वा में समाहरणालय, बिरसा पार्क, बस स्टैंड खेल का मैदान इत्यादि का उद्घाटन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन द्वारा किया गया, जो गढ़वा के लिए विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है. साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार की उपलब्धियां तथा विकास कार्यों से लोगों को अवगत कराया.

“हेमंत सोरेन केंद्र सरकार के षड्यंत्र से बाहर निकलेंगे”

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार षड्यंत्र के तहत आदिवासी, गरीब दलित, पिछड़े, शोषित तथा वंचित वर्ग के लिए रात दिन काम करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सरकार की क्रियाकलापों से घबराकर जेल भेजवाया है. उन्होंने कहा कि अगर आप लोगों का सहयोग एवं समर्थन रहा तो हेमंत सोरेन केंद्र सरकार के षड्यंत्र के शिकंजे से शीघ्र बाहर आएंगे. उन्होंने कहा कि काफी अल्प समय में गढ़वा फर्श से अर्श पर पहुंच गया है. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के परिवहन मंत्री मंत्री नितिन गडकरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में एक मात्र वही केंद्रीय मंत्री है जो जात-पात, पार्टी पॉलिटिक्स, धर्म, समुदाय के भेदभाव से ऊपर उठकर जनहित विकास के लिए समर्पित हैं. कार्यक्रम में उपस्थित पेय जल स्वच्छता विभाग, आरआईओ, पथ प्रमंडल तथा भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने गढ़वा जिले में चलाए जा रहे योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्घाटन के बारे में लोगों को अवगत कराया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/five-ias-changed-vinay-choubey-removed-from-the-post-of-principal-secretary-to-cm/">झारखंड

के 5 IAS बदले, सीएम के प्रधान सचिव के पद से हटाए गए विनय चौबे

ये लोग थे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, चंदा देवी, मिथिलेश कुमार देव, दशरथ प्रसाद, हेमंत सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, लाला सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, दिलजान, विनोद प्रसाद, अजय प्रसाद गुप्ता, सूर्य कुमार, जहुर रंगसाज, मंदीप सिंह, अराधना सिंह, रेखा पाठक, शंभू प्रसाद, अतहर अली सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही