Search

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है झामुमो सरकार : उमेश कश्यप

भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने निकाली जन आक्रोश रैली Garhwa:  भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जन आक्रोश रैली निकाली. भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली निकाली गयी. मौके पर ठाकुर प्रसाद महतो, कार्यक्रम के प्रभारी विनोद तिवारी, रविंद्र पासवा,न गढ़वा गोवाल मंडल के अध्यक्ष शिवनारायण चंद्रा, नगर मंडल महामंत्री यशवंत कुमार मिश्रा, राजकुमार मद्धेशिया, विजय केसरी, रामाशीष तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, कैलाश कश्यप, अनवर शाह, चंदन जायसवाल, लखन गुप्ता, शैलेश तिवारी, रविंद्र यादव, संजय तिवारी, मुरली, श्याम तिवारी, अरविंद हर दुबे, दिनेश कुशवाहा, विवेकानंद तिवारी, टीनकू गुप्ता, लखन गुप्ता, विशाल गुप्ता, मृतुंजय गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे. रैली में राज्य की झामुमो सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mango-firing-case-accused-arrested-from-the-highway/">जमशेदपुर

: मानगो फायरिंग मामले का आरोपी हाइवे से गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/04rc_m_85_04032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर : उमेश कश्यप

बाद में रैली जनसभा में तब्दील हो गयी. मौके पर भाजपा के नगर मंडल के अध्यक्ष उमेश कश्यप ने आरोप लगाया कि झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है. हर जगह लूट-खसोट जारी है. जेएसएससी परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में हो गया. इसकी सीबीआई जांच हो. बिजली बिल सरकार बढ़ाती जा रही है, इसे वापस लेना होगा. ब्लॉक अंचल में भ्रष्टाचार चरम पर है. मोटेशन के नाम पर मनमाना पैसा वसूला जा रहा है. बालू माफिया जनता पर हावी है. सरकार के दलाल हर चौक हर चौराहे पर तांडव मचा रहे हैं. इस निकम्मी सरकार को बदलना हमारा लक्ष्य है. वहीं शिव नारायण चंद्रा ने कहा कि यह निकम्मी और लूट मार के सरकार है. यह सरकार जनता विरोधी और अपराधियों को बढ़ावा देने वाली सरकार है. वहीं अन्य वक्ताओं ने भी सीएम हेमंत सोरेन और झामुमो सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-half-a-dozen-jmm-workers-join-bjp/">गढ़वा

: झामुमो के आधा दर्जन कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//