Search

 
 
 

झारखंड के साथ अन्याय कर रहा है झामुमो का इतिहास : भाजपा

 
Ranchi : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा है कि झामुमो का इतिहास और वर्तमान दोनों झारखंड और झारखंडवासियों के साथ अन्याय से भरा पड़ा है. झामुमो ने जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए अलग राज्य आंदोलन के साथ अन्याय किया. आंदोलन की बोली लगाई और कांग्रेस के हाथों बेच दिया. यदि इनके मन में झारखंड को न्याय दिलाने की बात होती, तो आंदोलन के साथ खिड़वाड़ नहीं करते. सत्ता में आते ही झामुमो ने राज्य के जल,जंगल, जमीन के साथ अन्याय किया. हेमंत सोरेन और उनके परिवार के लोगों ने नाम बदल-बदलकर गरीबों के जमीन लूटे. अपने नाम पर माइंस की लीज ले ली. परिजनों के नाम पर आदिवासियों के लिए आरक्षित औद्योगिक भूमि को आवंटित करा दिया. अपने प्रतिनिधि और सहयोगियों को जेएसएससी की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई और बालू,पत्थर लूटने की छूट दे दी. हेमंत सोरेन ने सेना की जमीन को भी नहीं छोड़ा. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/jmm-fast-tomorrow-to-protest-against-harassment-of-hemant/">हेमंत

को प्रताड़ित करने के विरोध में झामुमो का अनशन कल

जेएसएससी की परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई

हेमंत सोरेन की सरकार ने राज्य के युवा,बेरोजगार, महिला, किसान,आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी के साथ केवल अन्याय किया. हर साल पांच लाख नौकरी तो नहीं दी. वहीं बेरोजगारी भत्ता के लिए राज्य के सात लाख बेरोजगार युवा तरस रहे हैं. जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई. पिछड़ा समाज पंचायत चुनाव में नीयत देखकर उम्मीद छोड़ चुका है. इससे ट्रिपल टेस्ट कराकर आरक्षण की उम्मीद बेमानी है. किसानों की ऋण माफी तो दूर धान खरीद के पैसे भी नहीं मिल रहे हैं. इसे भी पढ़ें -कोयला">https://lagatar.in/coal-businessman-abhishek-srivastava-murder-case-ranchi-police-takes-tpc-commander-bhikhan-ganjhu-on-remand/">कोयला

कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड: रांची पुलिस ने TPC कमांडर भीखन गंझू को लिया रिमांड पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही