Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झामुमो घुसपैठियों की पार्टी बन गई है - हिमंता

Jarmundi: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के जरमुंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए झामुमो पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि झामुमो अब आदिवासियों की पार्टी नहीं रह गई है, बल्कि यह घुसपैठियों के वोट बैंक के लिए काम कर रही है.सरमा ने कहा कि झारखंड में हिंदू और मुस्लिम आबादी में भारी अंतर आ गया है, जिससे संथाल परगना में मुस्लिम आबादी 33 प्रतिशत हो गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि घुसपैठिए झारखंड में लगातार आ रहे हैं और सरकार इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है. इसे भी पढ़ें -नालंदा:">https://lagatar.in/nalanda-girl-tried-to-commit-suicide-after-failing-in-constable-recruitment-exam-admitted-to-hospital/">नालंदा:

सिपाही भर्ती परीक्षा में असफल होने पर लड़की ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

हेमंत सरकार पर आरोप

असम के मुख्यमंत्री ने झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दल झारखंड के समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि झामुमो सरकार ने आदिवासियों की जमीनों पर कब्जा करने वाले घुसपैठियों को संरक्षण दिया है.

हिंदू एकता की अपील

हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के हिंदू समाज से एकजुट होने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि हिंदूओं को एक होना होगा, क्योंकि हमारे वोट बंट जाते हैं, लेकिन घुसपैठियों के वोट हमेशा एक ही पार्टी को जाते हैं. हमें एक होकर रहना होगा ताकि हमारी सुरक्षा हो सके.

भ्रष्टाचार और घुसपैठ के खिलाफ भाजपा की नीतियां

उन्होंने झारखंड में भाजपा की संभावित सरकार के योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर झारखंड के आदिवासी क्षेत्रों में घुसपैठियों के बच्चों को आदिवासी प्रमाण पत्र नहीं दिया जाएगा और न ही वे मुखिया चुनाव लड़ पाएंगे. इसके अलावा, भाजपा सरकार उनकी हड़पी गई जमीनों को वापस दिलाएगी.

झारखंड की रोटी-बेटी-माटी की सुरक्षा

सरमा ने यह भी कहा कि झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की सुरक्षा केवल भाजपा और एनडीए की सरकार ही सुनिश्चित करेगी. यह बयान झारखंड में आदिवासी आबादी की सुरक्षा और विकास के मुद्दों पर केंद्रित था. इसे भी पढ़ें -राजनाथ">https://lagatar.in/rajnath-singh-accuses-jmm-of-corruption-in-mahagama-jmm-means-jam-kar-malai-maro/">राजनाथ

सिंह ने महगामा में लगाया झामुमो पर भ्रष्टाचार का आरोप, कहा, JMM का मतलब जमकर मलाई मारो…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही