Search

 
 
 

झारखंड बंद से झामुमो का कोई लेना-देना नहीं : विनोद पांडे

 
Ranchi :  आदिवासी मूल संघ ने आज एक फरवरी को झारखंड बंद बुलाया है. इसको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे ने कहा कि आज के झारखंड बंद से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि विभिन्न जन संवाद माध्यमों और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति के कारण आगामी 1 फरवरी को बंद बुलाया गया है, इसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा का नाम भी सामने आ रहा है. कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा इस खबर का खंडन करती है तथा अपने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील करती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही