Search

 
 
 

अग्निपथ योजना के विरोध में जेएमएम, कहा - सेना में संविदा पर नियुक्ति युवाओं के साथ धोखा

 
Ranchi : केंद्र सरकार की नयी अग्निपथ योजना के विरोध में अब झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा भी उतर आया है. पार्टी का मानना है कि सेना में संविदा पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर मोदी सरकार ने देश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है. पार्टी प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि आज केवल 6 माह की ट्रेनिंग देकर देश के युवाओं को फौज में भेजने की तैयारी हो रही है. एनसीसी की जूनियर ट्रेनिंग भी 2 साल और सीनियर ट्रेनिंग 3 साल की होती है, तो क्या अग्निपथ योजना से देश के युवा एनसीसी से भी ज्यादा दक्ष हो जाएंगे.

युवाओं को छलने का काम कर रहा है केंद्र

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसे मूर्ख बना रही है. विगत 2 वर्षों से सेना में नौकरी नहीं दी जा सकी है. कई राज्यों में पिछले 4 से 6 सालों में पुलिस फोर्स की नौकरी नहीं दी गयी. 3 साल से देश में किसी भी पैरामिलिट्री में नौकरी नहीं मिली. बच्चे 3 - 4 साल से रोजगार के लिए मेहनत कर रहे हैं. उसके बाद इनके साथ ऐसा व्यवहार ? साफ है कि मोदी सरकार देश के युवाओं को पूरी तरह से छलने का काम कर रही है. इसे भी पढ़ें –सीएम">https://lagatar.in/cm-ordered-acb-inquiry-against-engineer-chief-rash-behari-singh/">सीएम

ने अभियंता प्रमुख रहे रासबिहारी सिंह के खिलाफ दिया एसीबी जांच का आदेश

10 लाख नौकरी देने की बात केवल जुमला

जेएममएम नेता ने कहा कि देश की सेना हमारा गर्व है. देश के युवाओं को डेढ़ साल में 10 लाख रोजगार देने की जो बात मोदी सरकार ने की है, वह केवल जुमला है. इतना ही नहीं केंद्र सरकार ने पीआरडी में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर यह बताने की कोशिश की है कि कैसे युवा 21 साल में लखपती बन जाता है. दरअसल भारतीय जनता पार्टी की अब यह सोच हो गई है कि संविदा के तहत 6 महीने का ट्रेनिंग देकर युवाओं को बॉर्डर पर भेजा जाए.

`अग्निपथ योजना` के विरोध में सड़क पर युवा

बता दें कि सेना में चार साल के लिए भर्ती करने की केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में पिछले दो दिनों से युवाओं द्वारा देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. बिहार के कई जिलों में भारतीय रेल को नुकसान पहुंचायी गयी है. कई ट्रेन में आग लगा दी गयी है. वहीं झारखंड के भी कई जिलों में युवा `अग्निपथ योजना` के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं. इसे भी पढ़ें – रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-congress-stages-dharna-at-district-headquarters-alleges-misuse-of-ed/">रामगढ़

:  कांग्रेस का जिला मुख्यालय में धरना, लगाया ईडी के दुरुपयोग का आरोप
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही